back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Austria vs Turkey: तुर्की ने ऑस्ट्रिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मेरिह डेमिरल ने दागे दोहरे गोल

Austria vs Turkey Highlights : यूरो कप 2024 के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तुर्की ने ऑस्ट्रिया को हरा दिया है। इसके साथ ही तुर्की अगले राउंड में पहुंच गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। यूरो कप 2024 में मंगलवार को ऑस्ट्रिया और तुर्की में हुए मुकाबले में मेरीह डेमिरल के दोहरे गोल ने खेल का रुख बदल दिया। पहले मिनट के गोल और अंतिम सेकंड में किए गए शानदार बचाव की बदौलत तुर्की ने ऑस्ट्रिया को हरा दिया। इसके साथ ही टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। तुर्की टीम की तरफ से मेरीह डेमिरल ने 57वें सेकंड और 59 सेकंड में गोल दागा था। जबकि, ऑस्ट्रिया की ओर से 66वें मिनट में माइकल ग्रेगोरिच ने गोल मारा था।

मर्ट गुनोक ने बचाया गोल

मेरीह डेमिरल ने 57 सेकंड के बाद ओपनिंग गोल दागा था। गोलकीपर मर्ट गुनोक ने राउंड ऑफ 16 में ऑस्ट्रिया को 2-1 को हराने में टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन गोलों में से एक बचाकर अहम भूमिका निभाई। तुर्की के कोच विन्सेन्जो मोंटलो का कहना है कि खेल के अंतिम मिनट तक हमारी टीम भावना बनी रही। गुनोक ने शानदार सजगता और चपलता दिखाई। उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में 4 मिनट के अंदर क्रिस्टोक बॉमगार्टनर के नजदीकी हेडर को अपने दायीं ओर डाइव करके रोका था। शनिवार को नीदरलैंड के खिलाफ इस बचाव ने क्वार्टर फाइनल की नींव रखी थी। मोंटला ने कहा कि हम मानसिक और शारीरिक शक्ति को इकट्ठा करेंगे। अपने रास्ते पर चलते रहेंगे।

पहले 30 सेकंड में दोनों टीमों के पास थे मौके

ऑस्ट्रिया और तुर्की के बीच खेल की शुरुआत काफी बेहतरीन रही थी। पहले 30 सेकंड के भीतर दोनों टीमों के पास मौके थे। मगर, ऑस्ट्रिया के डिफेंस कॉर्नर निपटने में फेल हो गया। इसके बाद डेमिरल ने गोल कर दिया। बॉमगार्टनर की ओर से क्लीयरेंस की कोशिश टीम के साथी स्टीफन पॉश से गोलकीपर पैट्रिक पेंट्ज के पास लौटा, जिसके बाद गेंद को लाइन से बाहर किया। मगर, डेमिरल ने रिबाउंड पर छलांग लगाकर गोल कर दिया। यह गोल इस यूरो कप का सबसे तेज गोल था। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Spain vs France : यूरो कप सेमीफाइनल में स्पेन और फ्रांस भिड़ेंगे, दोनों की यह है कमजोरी

नई दिल्ली, रफ्तार। यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (Euro Cup 2024) में सबसे अधिक गोल दागने वाली टीम फ्रांस की भिड़ंत आज सेमीफाइनल में स्पेन से...
spot_img

Latest Stories

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵