back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘बेगानों की शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ बुमराह से तुलना करने पर वसीम अकरम ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा- मैं उस दौर..

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम की अक्सर तुलना होती रहती है। अब इस मामले में वसीम अकरम ने चुप्पी तोड़ी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की तुलना अक्सर की जाती है। अकरम ने अपने दौर में पाकिस्तान के लिए कई यादगार कारनामे किए, वहीं मौजूदा समय में बुमराह भारत के सबसे सफल और भरोसेमंद तेज गेंदबाज माने जाते हैं।

वसीम अकरम ने जसप्रीत बुमराह से अपनी तुलना पर चुप्पी तोड़ दी है। अकरम ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया, जो उनकी और बुमराह की तुलना करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि हर खिलाड़ी का दौर और परिस्थितियां अलग होती हैं, इसलिए ऐसी तुलनाएं उचित नहीं हैं।

वसीम अकरम ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। अकरम ने बुमराह के अनोखे एक्शन, तेज गति और भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा उनके सही मैनेजमेंट की सराहना की। उन्होंने बुमराह की मजबूत मानसिकता को भी खास श्रेय दिया।

बेगानों की शादी में अब्दुल्ला दीवाना- वसीम अकरम

वसीम अकरम ने कहा कि 90 के दशक और मौजूदा दौर की तुलना करना नामुमकिन है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “वह दाएं हाथ के हैं और मैं बाएं हाथ का, फिर भी लोग सोशल मीडिया पर बहस करते रहते हैं- जैसे बेगानों की शादी में अब्दुल्ला दीवाना। न मुझे फर्क पड़ता है, न बुमराह को।”

अकरम ने आगे कहा कि बुमराह आज के समय के महान गेंदबाज हैं, जैसे वह अपने दौर में थे। उन्होंने स्वीकार किया कि बुमराह बेहद प्रभावशाली गेंदबाज हैं।

एशिया कप में बुमराह से खास उम्‍मीद 

एशिया कप 2025 में जसप्रीत बुमराह से भारतीय टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। इससे पहले वह इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में चमके थे, जहां उनकी धारदार गेंदबाजी ने विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और टीम इंडिया को मजबूती दी। अब UAE में होने वाले टूर्नामेंट में वह टीम इंडिया के पेस अटैक की अगुवाई करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...