back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घुटने के दर्द से जूझ रहे MS Dhoni दिसंबर में IPL से भी ले लेंगे संन्यास? वायरल वीडियो के बाद अटकलें तेज

IPL 2026 में धोनी की वापसी पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। माना जा रहा है कि वे दिसंबर में अपने IPL भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन की शुरुआत में अब भी काफी समय बाकी है, लेकिन फैंस के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पांच बार CSK को IPL खिताब जिताने वाले धोनी इस बार अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। धोनी के घुटने में दर्द की वजह से उनके खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और माना जा रहा है कि वे दिसंबर में अपने IPL भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

धोनी ने किया ये खुलासा


एक हालिया इवेंट के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने IPL भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया। धोनी ने कहा कि उनके पास अभी इस फैसले के लिए समय है और वे दिसंबर तक कोई निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके घुटने की स्थिति अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। धोनी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं। मेरे पास फैसला लेने के लिए अभी वक्त है। दिसंबर तक सोचने का समय है, उसके बाद ही कोई निर्णय लूंगा।” इस दौरान एक फैन ने जोर से चिल्लाकर कहा, “सर, आपको खेलना ही होगा!” जिस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “घुटने में जो दर्द होता है, उसका केयर कौन करेगा?” 

कब कराई थी सर्जरी?


आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। सर्जरी के बाद वह IPL 2024 और 2025 दोनों सीजन का हिस्सा बने रहे, लेकिन उनकी भूमिका सीमित रही। धोनी ने अधिकतर मुकाबलों में निचले क्रम में बल्लेबाजी की और मैदान पर उनकी विकेटों के बीच दौड़ पहले की तुलना में धीमी नजर आई। 

IPL 2025 में जब टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के चलते सीजन के बीच में ही बाहर हो गए, तब धोनी ने एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि उनके नेतृत्व में भी टीम को खास सफलता नहीं मिल पाई और CSK अंकतालिका में आखिरी स्थान पर रही। अब, धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई में टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर IPL 2026 के लिए प्‍लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, धोनी खुद खेलेंगे या नहीं, इस पर फैसला दिसंबर तक आने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स में रन बरसने की उम्मीद, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के छठे मुकाबले में Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad (KKR vs SRH) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵