back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी को

WPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। पांच टीमें खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी।

मुंबई, एजेंसी। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, यूएई में आईएलटी20 प्लेऑफ के कारण डब्ल्यूपीएल खिलाड़ियों की नीलामी को थोड़ा स्थगित कर दिया गया था। फ्रेंचाइजी को नीलामी की तैयारी के लिए समय दिया गया था।

सभी टीमों के पास 12 करोड़ का होगा पर्स

सभी फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों की नीलामी सूची भी मिल गई है। डब्ल्यूपीएल नीलामी में पांच फ्रेंचाइजी,अहमदाबाद, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,दिल्ली कैपिटल्स और कैप्री ग्लोबल महिला क्रिकेट में शीर्ष खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ में हैं। शुरुआती सीजन में हर टीम के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपये का पर्स होगा।

शैफाली वर्मा और ऋचा घोष वर्ल्ड कप के लिए रवाना

इस बीच, शैफाली वर्मा और ऋचा घोष, 10 से 26 फरवरी तक महिला ट्वेंटी 20 विश्व कप में भाग लेने वाली भारतीय सीनियर महिला टीम में शामिल होने के लिए गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गईं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL Tickets: IPL 2026 के पहले मैच RCB vs SRH की टिकट बिक्री शुरू, बेहद कम कीमत पर उठा सकेंगे मैच का लुत्फ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का बिगुल बजने को तैयार है। 28 मार्च से इस लीग की शुरुआत होने वाली है जिसमें पहला मैच...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵