back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Year Ender: क्रिकेट के इन 5 धुरंधरों ने साल 2024 में क्रिकेट को अलविदा कहा

साल 2024 खत्म होने के मुहाने पर है लेकिन क्रिकेट की खुमारी हमारे देश में कभी खत्म नहीं होती। ऐसा ही कुछ साल 2024 भी रहा लेकिन इस दौरान कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहा दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के लिहाज से साल 2024 ऐसा रहा जिसमें भारत समेत तमाम देशों ने अपनी क्रिकेटिंग स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए कई बड़े बड़े आयोजन जीते हैं। भारत की बात करें तो जुनूनियत की हद तक खेले जाने वाले इस खेल का क्रेज कभी कम नहीं रहा है। यही वो साल रहा जब टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में बादशाहत हासिल कर ली और विश्व विजेता का टैग अपने नाम कर लिया। हालांकि इस साल के दौरान भारत समेत कई दूसरे देशों के कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्होंने संन्यास ले लिया।

रोहित शर्मा– भारत ने इस साल जब टी20 विश्व कप जीता तो भारत पूरे जोश से सराबोर था। इसी दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से अपना रिटायरमेंट अनाउंस कर दिया जिसके बाद उनके फैंस निराश हो गए।

विराट कोहली– टी20 विश्व कप जीतकर संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा इकलौते नहीं थे बल्कि टीम के दिग्गज बल्लेबाद विराट कोहली ने भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर को विराम दे दिया। हालांकि रोहित और विराट दोनों अभी भी बाकी दोनों फार्मेट में खेल रहे हैं।

रवींद्र जडेजा– इस लिस्ट में तीसरा नाम है टीम इंडिया के स्पिनर रवींद्र जडेजा का। रोहित और विराट के बाद उस टी20 विश्व चैंपियन टीम के तीसरे ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने उस जीत के साथ ही अगली पीढ़ी को मौका देने का हवाला देते हुए टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। 

डेविड वार्नर– ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी इस साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को अलविदा कहा दिया। हालांकि वह IPL खेलना जारी रखना चाहते थे लेकिन मेगा ऑक्शन में उन्हे किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

जेम्स एंडरसन– 42 वर्षीय इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन वनडे और टी20 से तो पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे। साल 2024 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने का खुमार अभी उतरा भी नहीं था कि 28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...