back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Flipkart: Nothing Phone (2) को करें प्री-ऑर्डर, एक्सेसरीज पर पाएं 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

Nothing Phone (2) को लॉन्च से पहले 2000 रुपये के रिफंडेबल डिपॉजिट से करें प्री-बुक और पाएं Nothing एक्सेसरी पर 50% तक का डिस्काउंट।

Nothing Phone (2): अमेरिकी लोकप्रिय टेक कंपनी Nothing बहुत जल्द मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (2) लॉन्च करने जा रही है। कंपनी द्वारा यह स्मार्टफोन अगले महीने भारतीय मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन को Nothing Phone (1) के अपग्रेट वर्जन के तौर पर पेश किया जा रहा है। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकते है। कंपनी ने Flipkart पर इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस पर आपको केवल टोकन अमाउंट का भुगतान कर के प्री-ऑर्डर स्लॉट रिजर्व करवाना होगा।

Nothing Phone (2) 11 जुलाई को होगा लॉन्च

Nothing Phone (2) को कंपनी ग्लोबल और भारतीय मार्केट में 11 जुलाई को लॉन्च कर रही है। लेकिन कंपनी द्वारा इस महीने के आखिर से इसका प्री-ऑर्डर बुकिंग को ओपेन कर दिया जा रहा हैं। कंपनी ने बताया है कि 29 जून की दोपहर 12 बजे के बाद से इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो जाएंगी। जो ग्राहक सबसे पहले इस फोन की डिलिवरी चाहते हैं, उन्हें 2000 रुपये का रिफंडेबल डिपॉजिट करते हुए इसे प्री-बुक करना होगा। 

Nothing Phone (2) कीमत और ऑफर

Nothing Phone (2) प्री-ऑर्डर करने वालों को इसके ऑडियो एक्सेसरी Ear (Stick) और अन्य एक्सेसरीज पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। यानी कि नए फोन के साथ एक्सेसरीज आधी कीमत पर खरीदे जा सकेंगे। स्मार्टफोन कि खरीद पर आप Ear (Stick) को 8499 रुपये के बजाय 4250 रुपये में, Phone (2) Case को 1299 रुपये के बजाय 499 रुपये में, Phone (2) स्क्रीन प्रोटेक्टर 999 रुपये के बजाय 399 रुपये में और Nothing (Power) 45W चार्जिंग एक्सेसरी 2499 रुपये के बजाय 1499 रुपये में खरीद सकते है। साथ में चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान की स्थिति में कैशबैक ऑफर का फायदा भी दिया जाएगा। आपको बता दें, भारतीय मार्केट में Nothing Phone (2) की शुरुआती कीमत ऑफर्स के साथ 40 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है।

Nothing Phone (2) के स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone (2) स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश के साथ 6.7 inch का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1चिपसेट प्रोसेसर पर काम करेगा। Nothing Phone (2) डुअल कैमरा के साथ आ सकता है लेकिन इसके सेंसर्स से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस स्मार्टफोन में आपको 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्सन मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी मिल रही है। यह Android 13 पर आधारित Nothingos 2.0 पर काम करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अप्रैल में स्मार्टफोन लॉन्च की भरमार, एक से बढ़कर एक फोन होंगे बाजार में पेश; जानिए इस महीने कौन-कौन से नए फोन देंगे एंट्री

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵