back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET fraud: नीट 2024 में हो गया फ्रॉड! छात्रों के साथ एक्सपर्ट्स भी बोले-सेंटर मैनेज था, क्या है पूरा मामला?

NEET Topper 2024 : नीट 2024 रिजल्ट आ गया है। हालांकि, रिजल्ट आने के साथ विवादों से घिर गया है। सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स भड़के हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। राष्ट्रीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी 2024 का रिजल्ट आज यानी 4 जून को जारी हो गया। एनटीए ने रिजल्ट 2024 कटऑफ, टॉपर लिस्ट 2024 का पीडीएफ exams nta ac in neet 2024 पर अपलोड किया, जिसके बाद से NEET Result 2024 PDF की तस्वीर वायरल हो रही है। एक्स पर NEET fraud ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ने इस पीडीएफ में खास चीज हाईलाइट की है। इसे देखकर विद्यार्थी, नीट एक्सपर्ट्स भड़क गए हैं। इन्होंने कहा कि इस PDF को देखने से लगता है कि पूरा सेंटर मैनेज था। लोग परीक्षा में फ्रॉड (NEET Fraud) का आरोप लगा रहे हैं।

सीरियल नंबर से टॉपरों को किया हाईलाइट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीडीएफ का जो हिस्सा शेयर किया जा रहा है, वो नीट 2024 के टॉपरों का है। इसमें सीरियल नंबर 62 से 69 के तक के रोल नंबर, नाम, मार्क्स, रैंक हाईलाइट है। हाईलाइट NEET Roll Number Series एक ही सेंटर की है, जिसमें किसी परीक्षार्थियों के नाम में सरनेम नहीं लगा है। 8 में से 6 परीक्षार्थियों को 720 में से 720 अंक दिए गए हैं। अन्य दो परीक्षार्थियों के 719, 718 अंक हैं।

एक्सपर्ट ने पोस्ट किया-

एक रोल नंबर सीरीज 2307010xxx

परीक्षाार्थी के नाम में सरनेम नहीं?

सबको 720 में 720 अंक?

NTA को सफाई देनी चाहिए।

नीट में 718 और 719 अंक

एक्सपर्ट्स ने कहा कि नीट में 720 के बाद 716 अंक मिल सकते हैं, लेकिन 719 और 718 अंक कैसे मिले? कौन-सा गणित लगाकर अंक दिए गए? साथ ही NTA के एक नोटिस का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जा रहा है। नोटिस में लिखा है-कुछ-कुछ बच्चों ने परीक्षा में टाइम लॉस की परेशानी उठाई थी। उसके मद्देनजर उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए, इसलिए नंबर 718 और 719 अंक हो सकते हैं।

इन वेबसाइट पर नोटिस अपलोड नहीं

nta.ac.in या neet.nta.nic.in पर उपरोक्त कोई नोटिस नहीं अपलोड है। विद्यार्थियों को सलाह है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर कोई भी सूचना देखें। बता दें, नीट पेपर लीक के मद्देनजर नीट एग्जाम दोबारा कराने की मांग वाली याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर है। इन पर जुलाई में कोर्ट सुनवाई करेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

NEET पेपर लीक मामले में CBI को मिले अहम सबूत, धनबाद में एक तालाब से 7 मोबाइल फोन बरामद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को एक बार फिर तार धनबाद से जुड़ते मिले हैं। सीबीआई की टीम ने शुक्रवार...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵