back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विदेश जाने का बना रहे प्लान, तो खरीद लें Jio का नंबर, ऐसे फायदे मिलेंगे जो आपने सोचा भी नहीं होगा..

जियो नेटवर्क पर आपको अंतरराष्ट्रीय रोमिंग के लिए खास विकल्प मिलता है। इसको आप बिना प्लान का रिचार्ज किए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| विदेश यात्रा करते समय बहुत से लोग सामने आने वाली परेशानी से निजात पाने के लिए एक रोमिंग प्लान को चुनना पसंद करते हैं। इसके लिए कई टेलिकाॅम कंपनियां आकर्षक रोमिंग प्लान लेकर आती है। जियो अपनी कनेक्टिविटी और हर तरह के अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग प्लान ऑफर करता है। जो ग्राहकों को 170 से अधिक देश की यात्रा करने के दौरान डेटा, एसएमएस और काॅल की सुविधा देता है।

वैलिडिटी के आधार पर चुनें प्लान

वैधता और लाभ के आधार पर ये प्लान एक दिन के लिए 499 रुपये से शुरू होता है। और इसकी कीमत 5,999 रुपये तक जाती है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की होती है। इसके साथ इसमें सबसे महंगे रोमिंग प्लान को भी शामिल किया जाता हैं।

एक ट्रिक से काम होगा आसान

काम को और आसान बनाने के लिए आप एक और ट्रिक फाॅलो कर सकते है। इसमें आप जियो सिम पर बिना इंटरनेशनल रोमिंग प्लान के काल, एसएमएस और डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक आसान ट्रिक है जिससे आप आसानी से जियो सिम को बिना रोमिंग के विदेश में यूज कर पाएंगे।

इस ट्रिक के लिए आपको कंफर्म करना होगा कि आपके जियो सिम कार्ड पर अंतरराष्ट्रीय रोमिंग मौजूद रहें। इसके लिए आप माय जियो ऐप पर जाकर अपने सिम पर इंटरनैशनल रोमिंग एक्टिव कर सकते हैं। याद रहे कि ये आपको भारत छोड़ने से पहले एक्टिव करना होगा।

इंटरनेशनल प्लान से महंगी पड़ेगी इंटरनेशनल रोमिंग

किसी एक टॉप-अप प्लान को रिचार्ज करें और इन टॉप-अप प्लान के बैलेंस का इस्तेमाल कॉल करने, एसएमएस भेजने और डेटा ब्राउज़ कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान की तुलना में, जब आप इसको इस्तेमाल करते हैं तो जियो काफी ज्यादा चार्ज करता है।

आप जिस देश में यात्रा कर रहे हैं, उसके आधार पर डेटा, वॉयस और एसएमएस की कीमत अलग होती है। अफगानिस्तानी जैसे देश के लिए जियो काॅल के लिए 50 रूपये प्रति मिनट और 10 केबी डेटा के लिए 5.86 रूपये चार्ज करते हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के लिए, शुल्क केवल 2 रुपये प्रति मिनट है, जबकि डेटा शुल्क में कोई बदलाव नहीं होगा।

स्थानीय सिम खरीदना भी है बेहतर विकल्प

अगर आप विदेश में रहकर नियमित कॉल और डेटा के लिए जियो का इस्तेमाल करते है, तो यह आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा। लेकिन यह तब सबसे बेहतर है जब आप अपने नंबर को सक्रिय रखना चाहते है। इसके साथ अगर आप एक स्थानीय सिम कार्ड खरीदना चाहते है, तो आपका काम और सस्ते में हो जाएगा। ये आपको डेटा और कॉल के शानदार प्लान के साथ ही मिल जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...