back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफगानिस्तान में महिलाओं पर प्रतिबंध के विरोध में 3,300 कर्मचारी दूसरे दिन भी काम पर नहीं गए

एक सप्ताह बाद पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में महिलाओं द्वारा संचालित एक रेडियो स्टेशन ने अपना प्रसारण फिर से शुरू कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की महिला कर्मचारियों को काम न करने की इजाजत के विरोध में 3,330 अफगान पुरुष व महिलाएं दूसरे दिन भी काम पर नहीं गए और घर पर ही रहे। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र ने दी। तालिबान पर फैसला वापस लेने के लिए दबाव बनाने के तहत किया गया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान की कार्रवाई पर एक आपात बैठक की और प्रतिबंध को हटाने का आह्वान किया।

सभी कर्मचारियों की है जरूरत

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यूएन के इस आग्रह को दोहराया कि लाखों लोगों को जीवन रक्षक सहायता पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सभी कर्मचारियों की आवश्यकता है और उन्होंने फिर से जोर देकर कहा कि अफगान महिलाओं को पुरुषों द्वारा प्रतिस्थापित नहीं किया जाएगा।

एक हफ्ते के लिए बंद हुआ था रेडिया स्टेशन फिर हुआ शुरू

एक सप्ताह बाद पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में महिलाओं द्वारा संचालित एक रेडियो स्टेशन ने अपना प्रसारण फिर से शुरू कर दिया है। तालिबान के एक अधिकारी और स्टेशन के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि रमजान माह के दौरान संगीत बजाने के लिए अधिकारियों द्वारा इसे एक सप्ताह के लिए बंद करने को कहा गया था। उधर, तालिबान की कट्टरपंथी राजनीति के कारण सरकारी नौकरियां गंवाने वाली कई अफगान महिलाओं ने अब अपना कारोबार शुरू कर दिया है। इन पर परिवारक को चलाने की जिम्मेदारी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵