back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूटान के संसदीय शिष्टमंडल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

भूटान का संसदीय शिष्टमंडल मंगलवार को राष्ट्रपति से मिला। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हम भारत और भूटान के बीच बहुमुखी और अद्वितीय मित्रता को बहुत महत्व देते हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। भूटान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वांगचुक नामग्याल के नेतृत्व में भूटान के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

भारत और भूटान के बीच बहुमुखी और अद्वितीय मित्रता

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हम भारत और भूटान के बीच बहुमुखी और अद्वितीय मित्रता को बहुत महत्व देते हैं। भारत सरकार भूटान के लोगों की आकांक्षाओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप भूटान के साथ अपने उत्कृष्ट द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत भूटान के साथ द्विपक्षीय सहयोग के नए क्षेत्रों जैसे अंतरिक्ष सहयोग, स्मार्ट कृषि, युवा और खेल, स्टार्ट-अप, नवीकरणीय ऊर्जा और डिजिटल विकास में प्रवेश कर रहा है, ताकि भूटान की शाही सरकार को सभी के लिए समृद्धि के अपने दृष्टिकोण को साकार करने में मदद मिल सके।

भूटान को हमेशा भारत में एक विश्वसनीय और भरोसेमंद दोस्त मिलेगा

राष्ट्रपति ने कहा कि इस साल भूटान एलडीसी देशों के समूह से आगे निकल जाएगा और 2034 तक उच्च आय वाली अर्थव्यवस्था बनने की राह पर चल पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर आगे बढ़ते हुए भूटान को हमेशा भारत में एक विश्वसनीय और भरोसेमंद दोस्त मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

22 साल के सोनम येशे ने रचा इतिहास! T20I में 8 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भूटान ने म्यांमार को रौंदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लगातार नए देशों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और इसी का नतीजा है कि हर दिन कोई न...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...