back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस- आतंकी में भिड़ंत, 6 आतंकी मारे गए

पाकिस्तान के आंतकवाद रोधी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आतंकियों को चुनौती दी। सुरक्षा दस्ते के धावा बोलने पर आतंकियों की ओर से भी गोलीबारी शुरू कर दी गयी।

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकियों के बीच भिड़ंत हुई। पुलिस ने छह आतंकी मार गिराए।पाकिस्तानी तालिबान के रूप में चर्चित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान लगातार पाकिस्तान में आंतकी हमलों को अंजाम दे रहा है। गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरवत जिले में इन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी।

अब्बासा खट्टक पुलिस चौकी पर हमले की योजना बना रहे थे

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आतंकी जिले में अब्बासा खट्टक पुलिस चौकी पर हमले की योजना बना रहे थे। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पहले भी पाकिस्तानी सेना एवं पुलिसकर्मियों पर हमले करता रहा है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पाकिस्तानी तालिबानी आतंकियों के कई हमले झेल चुका है।

खोजबीन अभियान भी शुरू

आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पाकिस्तान के आंतकवाद रोधी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आतंकियों को चुनौती दी। सुरक्षा दस्ते के धावा बोलने पर आतंकियों की ओर से भी गोलीबारी शुरू कर दी गयी। दोनों ओर से काफी देर गोलीबारी के बाद आतंकियों के हौसले पस्त पड़ गए। पुलिस के मुताबिक इस भिड़ंत में छह आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। आतंकवाद रोधी विभाग ने पूरे क्षेत्र में खोजबीन अभियान भी शुरू कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट, पाक कनेक्‍शन सहित कई बड़े खुलासे होने की संभावना

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज दोपहर 2 बजे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵