back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यमन में रमजान के मौके पर आर्थिक मदद वितरण के दौरान मची भगदड़, 85 लोगों की हुई मौत, सैकड़ों घायल

यमन की सत्ता पर इस समय ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है। यमन के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार वित्तीय सहायता के लिए जुटे सैकड़ों गरीबों के बीच अचानक भगदड़ मच गयी।

नई दिल्ली, एजेंसी। यमन की राजधानी सना में रमजान के महीने में मदद वितरण कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ जानलेवा हो गयी। भगदड़ में 85 लोगों की मौत हो गयी और सैकड़ों घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यमन की राजधानी सना में रमजान के महीने में जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ईद से पहले इस आयोजन में वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे।

85 लोगों को जान गंवानी पड़ी

यमन की सत्ता पर इस समय ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है। यमन के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार वित्तीय सहायता के लिए जुटे सैकड़ों गरीबों के बीच अचानक भगदड़ मच गयी। भगदड़ के बाद स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया और 85 लोगों को जान गंवानी पड़ी। घटना में सैकड़ों लोग घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिनमें से 73 गंभीर रूप से घायल हैं। हूती की तरफ से मृतक परिवारों को 2,000 डॉलर और घायलों को 400 डॉलर मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

सहायता वितरण कार्यक्रम एक स्कूल में आयोजित किया गया

यमन के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना गलत तरीके से वित्तीय सहायता वितरित करने के कारण यह घटना हुई। सहायता वितरण कार्यक्रम एक स्कूल में आयोजित किया गया था। घटना के बाद विद्रोहियों ने स्कूल को सील कर दिया।

दो आयोजकों को हिरासत में लिया

चश्मदीदों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हथियारबंद हूती विद्रोहियों ने हवा में गोली चलाई और बिजली के तार से टकराकर उसमें विस्फोट हो गया। इससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने भागना शुरू कर दिया। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि उसने दो आयोजकों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच चल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, सभी मुख्यमंत्रियों संग करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵