back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान ने यूक्रेन मसले पर कश्मीर का अलापा राग, भारत ने लगाई लताड़

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम ने आपातकालीन विशेष सत्र में यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान के दौरान अपनी बात करते हुए जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया।

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। रूस के आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में जम्मू-कश्मीर का जिक्र करने पर भारत ने पाकिस्तान को फटकार लगाई। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा-‘ वह मंच पर इस बार पाकिस्तान के दुष्ट उकसावे का जवाब नहीं देंगे। उनकी सलाह है पाकिस्तान के प्रतिनिधि भारत के अतीत में दिए गए जवाबों को देखें।’

जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम ने आपातकालीन विशेष सत्र में यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान के दौरान अपनी बात करते हुए जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया। इसके बाद माथुर ने गुरुवार को ‘उत्तर देने के अधिकार’ का इस्तेमाल किया।

माथुर ने कहा- ‘पाकिस्तान को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। उसका आतंकवादियों को पनाह देने का पुराना रिकॉर्ड है। दो दिन की वार्ता में हम सभी इस बात पर सहमत हुए हैं कि शांति के मार्ग पर चलकर ही संघर्ष की स्थिति से निपटा जा सकता है। ऐसे में यह गलत समय पर की गई बात है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵