back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में लगाया चार करोड़वां पौधा, इस साल के अंत तक इतने करोड़ का है लक्ष्य

वृक्षारोपण अभियान: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप सेंटर में चार करोड़वां पौधा लगाया।

नई दिल्ली, हि.स.। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप सेंटर में चार करोड़वां पौधा लगाया।

तीन वर्ष के छोटे अंतराल में पूरे देश में 3.55 करोड़ से अधिक लगाए पौधे

गृहमंत्री ने 12 जुलाई 2020 को इस वृहद और अनूठे वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया था। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने वर्ष 2020 से 2022 तक केवल तीन वर्ष के छोटे अंतराल में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं। सभी केन्द्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों के लिए वर्ष 2023 में कुल 1.5 करोड़ पौधे लगाने का सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके फलस्वरूप इस अभियान के तहत कुल पौधारोपण की संख्या 5 करोड़ हो जाएगी जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति समग्र राष्ट्र के प्रयासों में सीआरपीएफ के अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है।

50 प्रतिशत पौधे लंबी आयु (100 वर्ष से अधिक) के हों

इस वृक्षारोपण अभियान के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई। साथ ही यह भी निश्चित किया गया कि लगाए जाने वाले पौधे यथा संभव देसी प्रजातियों के हों और कम से कम 50 प्रतिशत पौधे लंबी आयु (100 वर्ष से अधिक) के हों। पौधों की प्रजातियों के चयन में यह भी ध्यान रखा गया कि वे आरोग्यवर्धक और पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी हों।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...