back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Supreme Court: अतीक की बहन पहुंची सर्वोच्च न्यायालय, माफिया ब्रदर्स के हत्याकांड की जांच की मांग

याचिका में मांग की गई कि अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस हिरासत में हुई हत्या की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया जाए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आयशा ने याचिका दायर कर मांग की है कि उसके दो भाइयों अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस हिरासत में हुई हत्या की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया जाए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका और दायर है। उस पर 3 जुलाई को सुनवाई होगी।

वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में कमेटी गठित कर जांच की मांग की है। उनकी याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने 28 अप्रैल को यूपी सरकार को हलफनामा दाखिल करने को कहा था।

अतीक-अशरफ को पुलिस के सुरक्षा घेरे में मारी गई थी गोली

अतीक और अशरफ अहमद को अप्रैल के महीने में उस वक्त गोली मार दी गई थी जब दोनों को उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस की कस्टडी में रखा गया था। देर रात पुलिस दोनों माफिया भाइयों का मेडिकल चेकअप कराने के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी। उसी वक्त मीडिया कर्मी बन कर आए तीन हमलावरों ने दोनों को गोली मार दी थी। जिससे दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी, कहा- दुर्भाग्यपूर्ण है, हमें समय बर्बाद करना पड़ रहा है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों पर सुनवाई के दौरान देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵