back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस का हाथ न्यूज क्लिक के साथ, अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से की माफी की मांग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ न्यूज क्लिक के साथ है और न्यूज क्लिक के ऊपर चीन का हाथ है।

नई दिल्ली, हि.स.। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ न्यूज क्लिक के साथ है और न्यूज क्लिक के ऊपर चीन का हाथ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए और बताना चाहिए कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसे क्यों लिए और कहां-कहां इसका इस्तेमाल किया।

कांग्रेस पार्टी ने न्यूज क्लिक का किया समर्थन

मंगलवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि चीन न्यूज क्लिक को फंड देता है, और कांग्रेस उसका समर्थन करती है, सवाल उठता है कि आखिर क्यों कांग्रेस पार्टी ने न्यूज क्लिक का समर्थन किया। उन्हें देश को बताना चाहिए कि फंडिंग देने वाले कौन लोग हैं और ऐसी क्या मजबूरी थी कि कांग्रेस न्यूज क्लिक के साथ खड़ी नजर आई।

राजनीतिक नेताओं को झूठ बोलने की आदत

वहीं, आप पार्टी के नेता राघव चड्डा पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ राजनीतिक नेताओं को झूठ बोलने की आदत है। शायद, वे भूल गए कि संसद ऐसे काम नहीं करता। सदन नियमों के अनुसार चलता है, हंगामे से नहीं। वे देश को गुमराह करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन वे लोकसभा और राज्यसभा दोनों में बेनकाब हो गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi में बिजली होगी महंगी? अप्रैल से बढ़ सकते हैं दाम, जानिए बढ़ोतरी की वजह और सरकार का पूरा प्लान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले अप्रैल महीने से बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। गर्मी के...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵