back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र सरकार के श्रम संहिता कानून के खिलाफ रामलीला मैदान में एक बार फिर जुटे किसान और मजदूर

महारैली में शामिल हो रहे संगठनों का कहना है कि भाजपा सरकार की ओर से मजदूरों के श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताएं बनाई गई हैं, जो कि पूर्ण रूप से पूंजीपतियों व मालिकों के पक्ष में हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बार फिर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के किसान और मजदूर इक्ट्ठा हुए हैं। किसान सभा सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बीते दिन दिल्ली पहुंच गए थे। वहीं इस महारैली में शामिल हो रहे संगठनों का कहना है कि भाजपा सरकार की ओर से मजदूरों के श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताएं बनाई गई हैं, जो कि पूर्ण रूप से पूंजीपतियों व मालिकों के पक्ष में हैं।

इनका कहना है कि आज मजदूर वर्ग पर सरकार की ओर से लगातार हमला किया जा रहा है। जिसका मजदूर वर्ग पूरी तरह से जवाब देगा। उन्होंने कहा कि ऐसी श्रम साहिताएं लागू की जा रही हैं जिसके अंतर्गत मजदूरों से कंपनी या कार्यस्थल पर 12 घंटे काम कराया जा सकता है। ऐसे में कार्यस्थल पर किसी मजदूर की मौत हो जाती है तो उसके मालिक की गिरफ्तारी नहीं की जा सकेगी। इस तरह के प्रवाधान पूरी तरह से गलत हैं। ये नियम कहीं से भी मजदूरों के पक्ष में नहीं हैं बल्कि मालिकों के पक्ष में है।

अलग-अलग राज्यों से किसान और मजदूर दिल्ली पहुंचे

संगठनों ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर और किसान विरोधी है। किसान नेताओं ने कहा किसान आंदोलन के बाद तय किया गया था कि एमएसपी पर कानून बनाया जाएगा, लेकिन अभी तक एमएसपी पर कानून नहीं बनाया गया है। जिस कारण किसानों को अपनी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही संयुक्त किसान मोर्चा की महारैली इस मैदान में आयोजित की गई थी, लेकिन बुधवार को रामलीला मैदान में मजदूर किसान संगठन रैली में बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों से किसान और मजदूर दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच रहे किसान और मजदूर की रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कई रूटों को डायवर्ट किया गया है और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें कई रास्ते बंद किए गए हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के संबंध में एडवाइजरी जारी की

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार लोगों से यह भी अपील की गई है कि जो लोग पहाड़गंज चौक, केजी मार्ग, मिंटो रोड, बाराखंबा और जनपद की तरफ जा रहे हैं, वो इस रास्ते पर जाने से बचे, क्योंकि यहां पर जाम की समस्या रह सकती है। साथ ही जेएलएन मार्ग कमला मार्केट, और हमदर्द चौक, भूमिगत मार्ग, महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, और अजमेरी गेट, दिल्ली गेट की तरफ जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। इसके साथ ही रामलीला मैदान के आसपास भारी संख्या में अर्धसैनिक बल, दिल्ली पुलिस के जवान और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है, ताकि लोगों को असुविधा ना हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

केंद्र के कामकाज का नया केंद्र तैयार, ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित होगी सरकार, आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कई दशकों तक देश की नीतियों और महत्वपूर्ण निर्णयों का साक्षी रहा साउथ ब्लॉक अब अतीत की विरासत...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...