back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G20 Summit 2023: G20 में हिस्सा लेने के लिए मॉरीशस के PM दिल्ली पहुंचे, केंद्रीय ने किया स्वागत

G20 Summit: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनाथ आज दिल्ली पहुंचे हैं।

नई दिल्ली, हि.स.। जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मेहमान दिल्ली पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनाथ गुरुवार को दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग व पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने जुगनाथ का स्वागत किया।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनाथ आज दिल्ली पहुंचे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनाथ आज दिल्ली पहुंचे हैं। भारत में उनका स्वागत है। दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग व पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने जुगनाथ का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बीच जी-20 देशों की बैठक होनी है। इस बैठक में दुनिया के 20 ताकतवर देशों के नेता शामिल होंगे। जी-20 को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है और राष्ट्रीय राजधानी को भव्य तरीके से सजाया गया है।

इन देशों के प्रतिनिधि आएंगे भारत

जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग,सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान, क्राउन प्रिंस, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल हिस्सा लेंगे। मेहमान देशों के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनाथ, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद, ओमान के उप प्रधानमंत्री सैय्यद असद बिन तारिक अल सईद हिस्सा लेंगें।

जी-20 में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंच रहे

कुछ वैश्विक संस्थानों के प्रतिनिधि भी जी-20 में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस आयोजन में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व बैंक के चेयरमैन अजय बंगा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जिवा, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के मुखिया गिल्बर्ट फॉसौं होउंगबो और विश्व व्यापार संगठन के डीजी नगोज़ी सहित अन्य वैश्विक संगठनों के प्रमुख व जिम्मेदार अधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिल्ली आ रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵