back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मधुपुर उपचुनाव के मतगणना को लेकर डीसी ने बैठक की

देवघर, 27 अप्रैल (हि.स.)। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी 2 मई को होने वाले मतगणना को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सूचना भवन के सभागार में किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतगणना से जुड़ी विस्तृत जानकारी देते हुए सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्देश दिया कि मतगणना को लेकर निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि सुव्यवस्थित तरीके से मतगणना कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी माइक्रो ऑब्जर्वर ’’ऑब्जर्वर’’ के आँख और कान है एवं ऑब्जर्वर के साथ सीधे संपर्क में रहेंगे तो आप सभी अपने कार्य को बेहतर तरीके से निर्वहन करें। साथ ही रिपोर्टिंग का भी कार्य निर्धारित फॉर्मेट में करते हुए मतगणना ड्यूटी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के आदेश पर आज डीसी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी द्वारा इस बैठक का आयोजन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Election Results: सियासी महकमे में हलचल तेज! तेजस्वी-नीतीश को मात, मोदी के हनुमान ने बदला सारा खेल

 नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव की वोट गिनती आज जारी है। राज्य की कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर मुकाबला कड़ा देखा जा...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...