नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे तक काराकाट लोकसभा सीट पर सबसे अधिक वोटिंग 49.89% दर्ज की गई है। इस सीट पर पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। बीजेपी से उपेंद्र कुशवाहा भी चुनावी रणभूमि में दम भर रहे हैं।
बिहार की इन सीटों पर वोटिंग जारी
1. आरा- 40.98%
2. बक्सर- 45.90%
3. जहानाबाद- 43.46%
4. काराकाट- 45.06%
5. नालंदा- 38.49%
6. पाटलिपुत्र- 49.89%
7. पटना साहिब- 36.85%
8. सासाराम- 44.80%
पटना साहिब के विधायक ने डाला वोट
बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और उनके पोते ने एक साथ पहुंच कर पटना साहिब अन्तर्गत दीघा विधानसभा के बूथ संख्या 90 पर पहुंच कर वोट दिया। तीनों पीढ़ी ने एक साथ पहुंच लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस दौरान पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा सब के अंदर उत्साह है और हमने भारत के विकास को सोच कर वोट दिया है। भारत जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है वैसे ही आगे भी बढ़ेगा।
काराकाट निकला आगे
बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर सबसे अधिक वोटिंग दर्ज की गई है। इस सीट पर वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 49.89% वोटिंग हुई है। आपको बता दें कि इस सीट पर भोजपुरी सिनेमा के मशहुर गायक पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, पटना साहिब लोकसभा सीट पर मतदाताओं में सुस्ती देखी नजर आ रही है, इस सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता रवि शंकर प्रसाद मैदान में हैं। पटना साहिब में वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 36.85% वोटिंग हुई है।
इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर
बीजेपी के दिग्गज नेता और बिहार की राजनीति का बड़ा चेहरा बन चुके रवि शंकर प्रसाद को पार्टी ने पटना साहिब लोकसभा सीट का टिकट दिया है। आपको बता दें कि रवि शंकर प्रसाद पहले केंद्रिय मंत्रिमंडल में कानून मंत्री भी रह चुके हैं। वे मूल रुप से बिहार की राजधानी पटना से हैं। इस सीट पर रवि शंकर प्रसाद और कांग्रेस नेता अनशुल अविजीत के बीच मुकाबला जारी है। तो वहीं दूसरी ओर, राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती बिहार की हॉटसीटों में से एक पाटलिपुत्र लोकसभी सीट से मैदान में उतरी हैं। आज सुबह लालू यादव ने अपने परिवार के संग पटना में पोलिंग बूथ पर जाकर वोट दिया। इस सीट पर बीजेपी के वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव और मीसा भारती के बीच मुकाबला जारी है।
इन सीटों पर भी मुकाबला जारी
बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। दरअसल हुआ यूं कि आसनसोल में लोगों ने पवन सिंह की उम्मीदवारी का विरोध किया। जिसके बाद बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया। इससे नाराज़ होकर पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय का पर्चा भरा। नालंदा से महागठबंधन की तरफ से माले ने पटना के पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ को कैंडिडेट बनाया गया है। जहानाबाद से राजद के सुरेन्द्र यादव और जदयू से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी मैदान में हैं। आरा से बीजेपी से आरके सिंह और माले से सुदामा प्रसाद मैदान में हैं। बक्सर से राजद ने सुधाकर सिंह और बीजेपी ने मिथिलेश तिवारी को उतारा है। सासाराम में बीजेपी ने शिवेश राम पर भरोसा जताया है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





