back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘INDIA Vs भारत’ का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मायवती ने मामले में हस्तक्षेप करने की अपील

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि 'भारत बनाम इंडिया' के मसले पर सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए।

लखनऊ, हि.स.। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि ‘भारत बनाम इंडिया‘ के मसले पर सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए। मायावती ने आरोप लगाया कि यह सबकुछ सत्तापक्ष और विपक्ष की मिलीभगत का नतीजा है।

अपने देश के सभी जाति एवं धर्मों के लोगों का बेहद लगाव

मायावती ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत अर्थात इंडिया देश का चिर-परिचित एवं गरिमामय संवैधानिक नाम है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के इस पवित्र संविधान से अपने देश के सभी जाति एवं धर्मों के लोगों का बेहद लगाव है। इसके साथ बदलाव अथवा छेड़छाड़ करना उचित और न्यायसंगत नहीं है। इस मामले में हमारी पार्टी का यह मानना है कि यह घोर अनुचित है।

सबकुछ सत्तापक्ष व विपक्ष की मिलीभगत से हो रहा

उन्होंने आरोप लगाया कि देश के नाम को लेकर भाजपा-नीत राजग सरकार को यह मौका खुद विपक्ष ने सोची-समझी रणनीति के तहत अपने गठबंधन का नाम ‘आईएनडीआईए’ रखकर दिया है। यह सबकुछ सत्तापक्ष व विपक्ष की मिलीभगत से हो रहा है। मायावती ने कहा कि बसपा की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट को खुद इसका संज्ञान लेकर यहां ऐसे सभी संगठनों, पार्टियों व गठबंधनों आदि पर तुरंत रोक लगाना चाहिए, जो विशेषकर अपने देश के नाम पर बने हैं। वर्ना फिर अपने देश की गरिमा को भी काफी ठेस पहुंचेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...