back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना, बताया- हर योजना में 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली पार्टी

कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी माना था कि कांग्रेस सरकार 100 पैसे भेजती है तो उसमें से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे।

अजमेर/नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नौ साल पूरे होने पर अजमेर में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस हर योजना में 85 प्रतिशत खाने वाली पार्टी है।

कांग्रेस 80 प्रतिशत कमीशन खाने वाली सरकार

पीएम मोदी ने बीजेपी के नौ साल पूरे होने पर कहा कि भाजपा सरकार के ये नौ साल देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस पर भी साथ-साथ निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हर योजना में 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली पार्टी है। कांग्रेस की रणनीति गरीबों को गुमराह करने की रही है।

पूर्व पीएम राजीव गांधी का नाम लेकर साधा निशाना

कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी माना था कि कांग्रेस सरकार 100 पैसे भेजती है तो उसमें से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। कांग्रेस, हर योजना में 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विकास के काम के लिए पैसे की कमी कभी भी नहीं रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन में देश का खून चूसने वाली ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी, जो देश के विकास को खाए जा रही थी।

खामियाजा छोटे किसानों को पड़ा भुगतना

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाने का वादा किया था, लेकिन गरीबों के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रणनीति गरीबों को गुमराह करने की रही है। कांग्रेस की गलत नीतियों का सबसे ज्यादा खामियाजा छोटे किसानों को भुगतना पड़ा।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵