back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SC के फैसले के तहत ही लाया गया चुनाव आयुक्त नियुक्ति से जुड़ा विधेयकः कानून मंत्री

केन्द्रीय कानूनमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित विधेयक पर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया है।

नई दिल्ली, हि.स.। केन्द्रीय कानूनमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित विधेयक पर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में ही सरकार से ऐसा करने को कहा गया था।

फैसला करेगी एक चयन समिति

केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर कोई कानून नहीं है। सरकार इस पर कानून बनाए। सरकार के कानून बनाने तक फैसला एक चयन समिति करेगी । उन्होंने कहा कि 1991 में चुनाव आयुक्तों की सेवा, वेतन और भत्तों से जुड़ा विधेयक लाया गया था। उसमें नियुक्ति की कोई बात नहीं थी। वर्तमान सरकार नियुक्ति को लेकर विधेयक लाई है। चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए एक खोज समिति होगी। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता और अन्य दो सचिवों की सदस्यता में यह सर्च कमेटी पांच नामों की सिफारिश करेगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक समिति इन नामों से चयन करेगी। इसमें विपक्ष को आपत्ति क्यों है।

अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और पदावधि) विधेयक, 2023 किया पेश

उल्लेखनीय है कि कल सरकार ने राज्यसभा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और पदावधि) विधेयक, 2023 पेश किया। इसके तहत चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री और विपक्ष के नेता वाली एक समिति करेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समिति में कैबिनेट मंत्री के स्थान पर मुख्य न्यायाधीश थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵