back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

King Charles-III: ब्रिटेन जारी करेगा किंग चार्ल्स -III के नाम पर पहला पासपोर्ट, 70 साल में पहली बार होगा बदलाव

King Charles-III: ब्रिटेन में पहली बार महाराजा चार्ल्स तृतीय के नाम पर इस सप्ताह से पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। ब्रिटेन के शाही इतिहास में 70 साल में पहली बार इसमें बदलाव किया गया है।

लंदन, हि.स.। ब्रिटेन में पहली बार महाराजा चार्ल्स तृतीय के नाम पर इस सप्ताह से पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। ब्रिटेन के शाही इतिहास में 70 साल में पहली बार इसमें बदलाव किया गया है। अब ब्रिटिश पासपोर्ट के शीर्षक में ‘हर मैजेस्टी’ के स्थान पर ‘हिज मैजेस्टी’ अंकित होगा।

पासपोर्ट के नए डिजाइन का किया अनावरण

ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रावरमैन ने मंगलवार शाम पासपोर्ट के नए डिजाइन का अनावरण किया। पिछले साल सितंबर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद पासपोर्ट पर हर मैजेस्टी की जगह परिवर्तन किया गया था। यहां की प्रथा के अनुसार 74 वर्षीय महाराजा के पास कोई पासपोर्ट नहीं है, क्योंकि यह दस्तावेज उनके नाम पर जारी होता है।

ब्रिटेन के इतिहास में उल्लेखनीय क्षण

सुएला ब्रावरमैन ने कहा कि आज का दिन ब्रिटेन के इतिहास में उल्लेखनीय क्षण है, क्योंकि 1952 के बाद पहली बार ब्रिटिश पासपोर्ट की शुरुआत शीर्षक हिज मैजेस्टी से होगी। गृह मंत्रालय का पासपोर्ट कार्यालय अपने इतिहास में नए युग में प्रवेश कर रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासत और बिजनेस के बाद अब टेक की दुनिया में एंट्री, पूर्व पीएम ऋषि सुनक अब Microsoft में करेंगे नई शुरुआत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने राजनीति से परे अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने अमेरिकी...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵