back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस की आवासीय इमारत में धमाका, दो साल के बच्चे सहित 12 की मौत

रूस के नोवोसिबिर्स्क शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 43 मिनट पर अचानक एक विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना भयावह था कि पांच मंजिला इमारत के दो प्रवेश द्वार ढह गये।

मॉस्को, एजेंसी। रूस की एक आवासीय इमारत में हुए धमाके से दो साल के बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो गई। धमाके से इमारत के तीस फ्लैट क्षतिग्रस्त हुए हैं। दो बच्चों सहित दस लोगों की जानकारी नहीं मिलने के कारण मृतक संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

दो साल के एक बच्चे सहित 12 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक दक्षिण मध्य रूस के नोवोसिबिर्स्क शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 43 मिनट पर अचानक एक विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना भयावह था कि पांच मंजिला इमारत के दो प्रवेश द्वार ढह गये। इस कारण इमारत भीषण आग की चपेट में आ गयी। आग लगने से इमारत के तीस फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए। आग की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाने की मशक्कत शुरू की तब तक पूरे क्षेत्र में दहशत का वातावरण बन चुका था। बचाव दल ने आग के शिकार लोगों को निकालना शुरू किया तो पता चला कि दो साल के एक बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो चुकी थी।

 गैस रिसाव के कारण हुई घटना

प्रांतीय गवर्नर एंड्रे ट्रावनिकोव ने बताया कि घटना में घायल हुए नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। इनके अलावा इमारत में मौजूद दो बच्चों सहित दस लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵