back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Moscow Concert Attack: रुस में आतंकी हमला, 40 की मौत, 140 घायल, PM मोदी ने कहा, ‘इंडिया स्टैंड्स विद मॉस्को’

Moscow News: मॉस्को में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 40 मासूमों की मौत हुई है और 140 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। PM मोदी ने मोस्को के लिए सहानुभूति व्यक्त की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रूस की महानगरीय राजधानी मॉस्को में 22 मार्च को एक आतंकी हमला हुआ। आतंकी बंदूक लेकर एक बड़े कॉन्सर्ट हॉल में घुसे और भीड़ पर बेरहमी से गोलीबारी की। इस घातक आतंकवादी हमले में अबतक 40 से लोग मारे गए और 140 घायल हो गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली है।

इंडिया स्टैंडस विद मॉस्को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह रूस की राजधानी मॉस्को में एक कॉन्सर्ट में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। एक्स प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।’

इन देशों ने भी जताई सहानुभूति

इसके अलावा अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात ने भी शोक व्यक्त किया है और अपनी संवेदना व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इसकी निंदा करते हुए इसे “जघन्य और कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला” बताया।

ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

22 मार्च की रात, कई आतंकियों ने मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी की। इस हमले में 40 से अधिक लोग मारे गए और 140 से अधिक घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर भीषण आग लग गई। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ग्रुप (ISIS) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ऑटोमैटिक हथियारों और विस्फोटकों से लैस हमलावर रूसी राजधानी के बाहरी इलाके में एक कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमले के मकसद से घुसे थे। जिस वक्त यह जानलेवा हमला हुआ उस वक्त लोग हॉल में पिकनिक रॉक ग्रुप की परफॉर्मेंस के लिए इकट्ठा हुए थे।

अमेरिका ने दावे में क्या कहा?

एक वीडियो में इमारत में आग लगी हुई दिखाई दे रही है और रात के समय आसमान में धुएं का एक बड़ा बादल दिखाई दिया। लोगों की सहायता के लिए सड़कों पर दर्जनों फायरट्रक, एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की चमकती नीली रोशनी दिखाई दे रही थी। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की टीम हेलीकॉप्टर से पानी डालरहे थे। आग पर काबू पाने में घंटों लग गए। इस बीच अमेरिका ने दावा किया है कि उसने एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की है कि “चरमपंथियों की 7 मार्च को मॉस्को में बड़ी सभाओं को निशाना बनाने की आसन्न योजना थी। आतंकियों ने इसलिए इस कॉन्सर्ट को निशाना बनाया। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे स्पष्ट ब्लैकमेल कहकर खारिज कर दिया।

एयरपोर्ट समेत सभी यातायात ठप

राष्ट्रपति पुतिन को 6 साल के नए कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है। देश-विदेशो से इस कॉन्सर्ट हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस बीच रूस ने हवाई अड्डों, परिवहन केंद्रों और राजधानी भर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। सभी बड़े पैमाने के सार्वजनिक कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिए गए हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है जिसका मकसद युवाओं को कुछ निर्धारित विशेष क्षेत्रों (जैसे IT, हेल्थ, कंस्ट्रक्शन, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि)...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵