back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Europe News: प्रिंस विलयम और केट मिडलटन के बीच कौन आया तीसरा? पत्नी की दोस्त से चल रहा है अफेयर!

United Kingdom News: प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन के बीच अब किसी तीसरे की आने की अटकले आ रहीं हैं। चर्चा है कि प्रिंस विलियम का उनकी पत्नी की देस्त रोज़ हैनबरी से अफयर चल रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ब्रिटिश राजमहल से प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की करीबी दोस्त रोज़ हैनबरी के साथ संबंधों की खबरें या कहें अफवाहें सुर्खियों में हैं। केट मिडलटन द्वारा अपने परिवार की डिजिटल रूप से परिवर्तित तस्वीर पोस्ट करने के बाद विवाद पैदा होने के बाद से इन अफवाहों में तेजी आ गई है। केट पिछले कुछ महीनों से अनुपस्थिति नजर आ रही हैं।

लंबे समय से चल रही अफवाहें

लेडी रोज़ हैनबरी भी ब्रिटिश शाही परिवार से जुड़ी हुई हैं क्योंकि उनका परिवार ब्रिटेन के कुलीन वर्ग में एक प्रतिष्ठित स्थान रखता है। ग्लोबल न्यूज़ के अनुसार, वर्षों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोज़ हैनबरी और प्रिंस विलियम के बीच कोई संबंध हैं। हालांकि यह कभी साबित नहीं हुआ है। हैनबरी और प्रिंस विलियम के बीच रोमांटिक रिश्ते की अफवाहें 2019 की शुरुआत में से ही उड़ रहीं हैं।

TV शो के बाद अफवाह आग की तरह फैली

CBS8 की रिपोर्ट के अनुसार, इस अफेयर की अफवाहें तब फिर से सुर्खियों में आ गईं जब द लेट शो के होस्ट स्टीफन कोलबर्ट ने मंगलवार को अपनी मेजबान के 3 मिनट इस विषय पर समर्पित करते हुए कहा कि उनके पास शाही परिवार के बारे में कुछ परेशान करने वाली खबरें हैं। इस कार्यक्रम कहा गया कि हम कल इस शो के बारे में बात कर रहे थे, केट मिडलटन के गायब होने से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। खैर अब इंटरनेट यूजर अनुमान लगा रहे हैं कि केट की अनुपस्थिति उनके पति और इंग्लैंड के भावी राजा विलियम के बीच अफेयर से संबंधित हो सकती है। कुछ अफवाहों के अनुसार, प्रिंस विलियम संभवत हैनबरी के तीन बच्चों में से एक के पिता हैं।

कौन है रोज़ हैनबरी?

रोज़ हैनबरी 39 साल की हैं। वह एक पूर्व मॉडल हैं। वे डिजाइनर टिमोथी हैनबरी और एम्मा लॉन्गमैन की बेटी हैं। यह परिवार ब्रिटिश राजपरिवार से जुड़ा है क्योंकि हैनबरी की नानी लेडी एलिजाबेथ लैम्बर्ट 1947 में प्रिंस फिलिप के साथ हुई शादी में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की दुल्हन की सहेलियों में से एक थीं। वह प्रिंस विलियम और केट मिडलटन को वर्षों से जानती हैं और उनके बच्चे भी एक ही स्कूल में साथ पढ़ते हैं। प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शादी में रोज़ हैनबरी ने सबसे शानदार ड्रैस पहनी थी।

डेविड रॉकसेवेज से हैनबरी की हुई शादी

हैनबरी की शादी प्रिंस विलियम के करीबी दोस्त डेविड रॉकसेवेज से हुआ है। ब्रिटिश राजपरिवार में डेविड रॉकसेवेज अर्ल ऑफ रॉकसेवेज की उपाधि मिली है। रॉकसेवेज चोलमोंडेली के सातवें मार्क्वेस हैं। रोज़ हैनबरी और उनके उनके तीन बच्चे हैं। इस जोड़े ने 2003 में डेटिंग शुरू की और अक्टूबर 2009 में शादी की थी। CBS8 के अनुसार, हैनबरी ने एक बार माइकल एंड्रयू गोव के लिए शोधकर्ता का पद संभाला था। जो संसद सदस्य और लेवलिंग अप, हाउसिंग एंड कम्युनिटीज़ के वर्तमान सचिव हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दक्षिण अफ्रीका के रूस को हथियार देने का मुद्दा गर्म, पुतिन ने अफ्रीका के राष्ट्रपति से की बात

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। दक्षिण अफ्रीका से रूस को हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति एक गर्म विषय बन गया है। अमेरिकी आरोपों को...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...