back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की के गृहनगर में रूस ने दागे मिसाइल, चार लोगों की मौत; 53 घायल

Russia-Ukraine War: मॉस्को में ड्रोन हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। इस बार रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवी रिह को निशाना बनाया।

कीव, हि.स.। मॉस्को में ड्रोन हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। इस बार रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवी रिह को निशाना बनाया। आवासीय क्षेत्र में ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं। इन हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक दस साल की लड़की भी शामिल हैं।

रूस पर किए जाएंगे हमले और तेज

रूस की प्रतिक्रिया राष्ट्रपति जेलेंस्की की चेतावनी के बाद आई है। जेलेंस्की ने कहा था कि अब रूस पर हमले और तेज किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को को निशाना बनाकर तीन ड्रोन हमले किए थे।

53 लोग घायल

जेलेंस्की के गृह नगर के गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि सुबह के हमले में 53 लोग घायल हो गए। हमले में चार मंजिला विश्वविद्यालय की इमारत का एक हिस्सा भी नष्ट हो गया। यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि रूसी मिसाइलों ने क्रिवी रिह में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया। क्रिवी रिह मध्य यूक्रेन में स्थित है। कीव दुश्मन को लगातार जवाब दे रहा है। यूक्रेन के ताजा ड्रोन हमले में क्रेमलिन से कुछ मील की दूरी पर स्थित दो कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गए। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि हमले के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...