back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कालरूपी भूकंप ने तुर्किये और सीरिया में 21 हजार लोगों को निगला

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब तक 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मलबे के नीचे दबे लोगों को अभी भी बाहर निकालने का काम चल रहा है।

अंकारा, एजेंसी। तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भूकंप के शुक्रवार को भी मलबे को खंगाला जा रहा है। लगातार शव निकल रहे हैं। तबाही का मंजर यह है कि कई शहरों में सब कुछ खत्म हो चुका है। बावजूद लोगों को उम्मीद है कि मलबे के नीचे उनका कोई अपना जिंदा होगा। पल-पल टूटती आस के बीच दोनों देशों में अब तक 21 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। तुर्किये और सीरिया में बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।

अलेप्पो शहर बना खंडहर

भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर अंताक्या, सान्लिउर्फा और अलेप्पो हैं। दक्षिण मध्य तुर्की के अंताक्या शहर की आबादी करीब 2.50 लाख थी। इस शहर का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है। पूर्व में सान्लिउर्फा का भी यही हाल है। इस शहर को सीरियाई संस्कृति का प्रमुख केंद्र माना जाता है।अलेप्पो शहर भी खंडहर बन चुका है।

अमेरिका ने की 85 मिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की 

अमेरिका ने की 85 मिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है। भारत ने तुर्किये में भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ शुरू किया है। सेना, एयरफोर्स के जवान, एनडीआरएफ ऑर डॉक्टर्स की टीम तुर्किये में है। बड़े पैमाने पर राहत सामग्री भी भेजी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि भारत संकटग्रस्त सीरिया और तुर्किये की हर संभव मदद करेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵