back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कनाडा के बाद ऑस्ट्रेलिया में हिंदू धर्मस्थलों पर हमला, EAM ने की मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर पहुंचे तो उनके सामने भी यह मसला उठा। जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात के दौरान यह मसला उठाया।

सिडनी, एजेंसी।  भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के सामने ऑस्ट्रेलिया में हिंदू धर्मस्थलों पर हमले का मामला उठाया है। अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान भारतीय विदेश मंत्री ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की।

हिंदू मंदिरों पर हमले मसला उठा

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर पहुंचे तो उनके सामने भी यह मसला उठा। जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात के दौरान यह मसला उठाया। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय को निशाना बनाकर की जा रही कट्टरपंथियों की हरकतों को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जानी चाहिए। दोनों नेताओं के बीच जी-20 समूह की गतिविधियों, क्वॉड समूह के कार्यक्रमों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा हुई। दोनों देशों के पड़ोसियों से रिश्ते भी विचार विमर्श में शामिल रहे।

भारतीय विदेश मंत्री को टी-शर्ट भेंट

भारत व ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने पर बल दिया। भारतीय विदेश मंत्री ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के हस्ताक्षर वाला बल्ला उपहार के रूप में दिया। ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री को उनका नाम लिखी टी-शर्ट भेंट की। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण व गंभीर है। हम पूरे क्षेत्र को स्थायित्व व क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान भारतीय जहाजों को क्यों दे रहा रास्ता? विदेश मंत्री जयशंकर ने किया साफ, बोले- कोई ब्लैंकेट डील नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। युद्ध के हालात के बीच Strait of Hormuz पर जहाजों की आवाजाही सीमित कर दी गई है, जिससे दुनिया के कई...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵