back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Texas Mall Shooting: अमेरिका के एक मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग का शिकार हुए 9 लोग

अमेरिका के डलास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सूत्रों की माने तो एक मॉल में 9 लोगों की मौत हुई है। इसमे एक भारतीय इंजीनियर की भी मौत हुई है।

ह्यूस्टन, एजेंसी। अमेरिका के टेक्सास के डलास में एक मॉल में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय इंजीनियर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गोलीबारी की यह घटना शनिवार को एलेन प्रीमियम आउटलेट्स में अपराह्न करीब 03:30 बजे हुई। रिपोर्ट के अनुसार मैकिन्नी निवासी ऐश्वर्या थाटिकोंडा एक मित्र के साथ खरीदारी कर रही थीं, जब बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया ने गोलीबारी की।

हिंसा के पीड़ितों में ऐश्वर्या भी शामिल

इस घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने 33 वर्षीय हमलावर गार्सिया को मार गिराया। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिला अदालत में एक जिला न्यायाधीश की पुत्री ऐश्वर्या परफेक्ट जनरल कॉन्ट्रैक्टर्स कंपनी में प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रही थीं। उनके परिवार के एक प्रतिनिधि ने डब्ल्यूएफएए टेलीविजन स्टेशन से पुष्टि की कि इस हिंसा के पीड़ितों में ऐश्वर्या भी शामिल हैं।

पीड़िता के पिता के एक मित्र के अनुसार, ऐश्वर्या ने शनिवार को घटना से पहले अपने परिवार से बात की थी और गोलीबारी की घटना के बाद उनके परिवार ने उन्हें फोन किया, तो वहां से कोई जवाब नहीं आया। ऐश्वर्या के पिता के मित्र ने कहा कि परिवार को मृत्यु की खबर रविवार को मिली। वे लोग सदमे में हैं। उन्हें बताया गया है कि ऐश्वर्या के शव को बुधवार तक भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डलास में प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थीं

ऐश्वर्या के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह दो साल से अधिक समय से डलास में प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थीं। ऐश्वर्या ने हैदराबाद के एक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और अमेरिका से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी। गोलीबारी की इस घटना के बाद डलास में गार्सिया के माता-पिता से जुड़े एक घर की पुलिस ने तलाशी ली। वहीं, अधिकारियों ने एक होटल की भी छानबीन की, जहां हमलावर ठहरा था।

अब तक कम से कम 198 ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं

अमेरिका में गोलीबारी की घटना से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, देश में 2023 में अब तक कम से कम 198 ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल 24 मई को टेक्सास के एक स्कूल में एक हमलावर ने गोलियां चलाकर 19 बच्चों और दो वयस्कों की जान ले ली थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵