back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानिए क्या है पनडुब्बी टूरिज्म, दो करोड़ का एक टिकट, आखिरी में मिली बुरी खबर

विशालकाय टाइटैनिक जहाज दिखाने गई टाइटन पनडुब्बी हादसे में ब्रिटिश अरबपति, पाकिस्तान के अमीर परिवार के पिता-पुत्र, टाइटैनिक मामलों के विशेषज्ञ, मिशन को संचालित करने वाली कंपनी के सीईओ की मौत हो गई है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। अटलांटिक महासागर में डूबे विशालकाय टाइटैनिक जहाज दिखाने गई टाइटन पनडुब्बी हादसे में ब्रिटिश अरबपति, पाकिस्तान के अमीर परिवार के पिता-पुत्र, टाइटैनिक मामलों के विशेषज्ञ, मिशन को संचालित करने वाली कंपनी के सीईओ की मौत हो गई है। अमेरिकी तटरक्षक ने इस पूरे मामले में बताया था कि उत्तर अटलांटिक की गहराई में इस भयावह घटना के बाद कोई जीवित नहीं बचा है। आइए जानते हैं क्या होता है पनडुब्बी टूरिज्म।

क्या होता है पनडुब्बी टूरिज्म

पनडुब्बी टूरिज्म एक ऐसी यात्रा होती है जिसमें लोग पनडुब्बी में सफर करते हैं। इस पनडुब्बी में ना सिर्फ लोग एडवेंचर के लिए यात्रा करते हैं। अब बात टाइटन पनडुब्बी की इसमें लोग दो करोड़ की एक टिकट लेकर दुनिया के एक समय के सबसे खूबसूरत जहाज टाइटैनिक को देखने जाते हैं। टाइटैनिक की बात की जाए तो बता दें किए एक वक्त था जब इसकी चर्चा ना सिर्फ अमेरिका और ब्रिटेन में थी बल्कि पूरे विश्व में थी। इसके बारे में कहा जाता था कि यह कभी डूब नहीं सकती है। वहीं अनहोनी ऐसी कि यह अपनी पहली ही यात्रा में डूब गई थी। इसके डूबने का कारण एक आइसबर्ग से जोरदार टक्कर थी। इ दौरान यह इंग्लैंड से न्यूयार्क की यात्रा पर थी। इस जहाज का क्रेज ऐसा था कि यह अपने भव्यता के लिए आज भी लोगों के जहन में रोमांच पैदा कर देती है। इसी को देखने के लिए लोग आज भी जाते हैं।

टाइटैनिक के आसपास के क्षेत्र में पनडुब्बी का मलबा मिला

पनडुब्बी के लापता होने के पांच दिन बाद यह पता चला कि इसमें सवार पांचों व्यक्तियों की मौत हो गई है। फर्स्ट कोस्ट गार्ड डिस्ट्रिक्ट के रियर एडमिरल जॉन माउजर ने कहा कि जो कुछ हुआ उसकी जांच पहले से ही चल रही थी और टाइटैनिक के आसपास के क्षेत्र में जहां पनडुब्बी का मलबा मिला है, उसकी जांच जारी रहेगी।

टाइटैनिक के मलबे से एक रोबोट मिलने के बाद पनडुब्बी की तलाश जारी

फर्स्ट कोस्ट गार्ड डिस्ट्रिक्ट के रियर एडमिरल जॉन मौगर ने कहा कि तलाशी की कोशिशें जारी रहेंगी लेकिन लोगों के मिलने की संभावना नहीं लगती। टाइटन में एक पायलट और चार अन्य लोग सवार थे।

पनडुब्बी द्वारा समुद्र की पूरी गहराई में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड है

मरने वालों में स्टॉकटन रश समुद्री खोजों और अनुसंधान के लिए चालक दल वाली पनडुब्बियों की सेवा देने के लिहाज से 2009 में ओशनगेट इंक. की स्थापना की थी। कंपनी के प्रवक्ता एंड्रयू वोन केरेन्स ने कहा कि रश टाइटन के पायलट थे। ब्रिटिश कारोबारी हेमिश हार्डिंग दुबई में रहते थे। वह विमानन क्षेत्र की कंपनी एक्शन एविएशन के चेयरमैन थे। कंपनी ने कहा कि वह मिशन के विशेषज्ञ थे। उनके नाम तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड थे। इसमें एक पनडुब्बी द्वारा समुद्र की पूरी गहराई में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड है।

टाइटैनिक विशेषज्ञ माना जाता था

इसी कड़ी में पाकिस्तान के अमीर शहजादा और उनके बेटे सुलेमान दाऊद थे। परिवार ने एक बयान में कहा था कि वे दोनों पनडुब्बी में सवार थे। कराची से संचालित उनकी कंपनी दाऊद हरक्युलिस कॉर्प कृषि, पेट्रोरसायन और दूरसंचार के क्षेत्र में काम करती थी। इसके अलावा फ्रांसीसी नौसेना के पूर्व अधिकारी पॉल-हेनरी नार्गियोलेट थे जिन्हें टाइटैनिक विशेषज्ञ माना जाता था। उन्होंने पिछले कई वर्षों में मलबे तक अनेक यात्राएं की थीं। वह गहरे पानी में अनुसंधान करने वाले समूह और आरएमएस टाइटैनिक इंक के निदेशक थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵