back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुनिया में नफरत फैलाने वालों को बड़ा संदेश, 26 साल की कोशिश हुई सफल; दुनिया से रासायनिक हथियार खत्म

chemical weapon: दुनिया को रासायनिक हथियारों से मुक्त करने के लिए 26 साल तक चली कोशिश हुई सफल।

हेग, हि.स.। chemical weapon: दुनिया को रासायनिक हथियारों से मुक्त करने के लिए 26 साल तक चली कोशिश सफल हो गयी है। रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) ने कहा कि दुनिया में सभी रासायनिक हथियार खत्म हो गए हैं। रासायनिक हथियार निषेध संगठन यानी ऑर्गनाइजेशन फॉर प्रॉहिबिशन ऑफ केमिकल वीपन्स (ओपीसीडब्ल्यू) पूरी दुनिया से रासायनिक हथियारों की मुक्ति पर नजर रखने का काम करता है। इसके लिए वर्ष 1997 से विशेष अभियान शुरू किया गया था।

दुनिया को रासायनिक हथियारों से छुटकारा

26 साल की कोशिशों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि केंटुकी में अमेरिकी सेना के केंद्र ब्लू ग्रास आर्मी डिपो ने अपने दशकों पुराने स्टॉक को खत्म कर दिया है, जिससे दुनिया को रासायनिक हथियारों से छुटकारा दिलाने के लिए 1997 में शुरू किया गया वैश्विक प्रयास पूरा हो गया है। इसके बाद ओपीसीडब्ल्यू के प्रमुख फर्नांडो एरियास ने कहा कि अमेरिका द्वारा अपने आखिरी जहरीले हथियारों से छुटकारा पाने की घोषणा किये जाने के बाद सभी घोषित भंडार अपरिवर्तनीय रूप से नष्ट हो गए हैं।

अमेरिका रासायनिक हथियारों के अंतिम स्वामित्व वाला देश

फर्नांडो एरियास ने कहा कि सभी घोषित रासायनिक हथियारों के भंडार का विनाश इस दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अमेरिका रासायनिक हथियारों के अंतिम स्वामित्व वाला देश था। अब अमेरिका द्वारा की गयी घोषणा का मतलब है कि सभी घोषित रासायनिक हथियारों के भंडार को अपरिवर्तनीय रूप से नष्ट कर दिया गया है। हालांकि ओपीसीडब्ल्यू ने चेतावनी दी कि रासायनिक हथियारों के हालिया उपयोग का मतलब है कि दुनिया को अभी भी सतर्क रहना होगा। हाल ही में सीरिया पर उसके गृहयुद्ध के दौरान रासायनिक हमले करने का आरोप लगाया गया था। एरियास ने चेतावनी दी कि हाल ही में हथियारों के रूप में जहरीले रसायनों के उपयोग और धमकियों से पता चलता है कि इसे दोबारा उभरने से रोकना संगठन के लिए प्राथमिकता रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵