back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूरीनाम: मंहगाई से त्रस्त लोगों ने संसद पर किया हमला, पुलिस पर बरसाए आग के गोले

सूरीनाम में लगातार बढ़ती महंगाई, कानून-व्यवस्था के लिए मुसीबत बन गयी है। गुस्साए लोगों ने संसद भवन पर हमला कर पुलिस पर पत्थर व आग के गोले बरसाए।

पैरामारिबो, एजेंसी। सूरीनाम में बढ़ती महंगाई का विरोध उग्र रूप ले रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से भड़के हजारों लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सूरीनाम की संसद पर भी हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक सूरीनाम में लगातार बढ़ती महंगाई, कानून-व्यवस्था के लिए मुसीबत बन गयी है। गुस्साए लोगों ने संसद भवन पर हमला कर पुलिस पर पत्थर व आग के गोले बरसाए। भारी संख्या में लोग संसद परिसर के भीतर घुस गए और पुलिस द्वारा चलाए गए आंसू व गैस के गोलों का भी सामना किया। कुछ अन्य इलाकों में गुस्साई भीड़ ने कई दुकानों व गाड़ियों में आग लगा दी। दुकानों से लूटपाट भी की गयी।

बेरोजगारी से लोग परेशान
सूरीनाम में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच गयी हैं। लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। यह गुस्सा अब सड़कों पर उतरकर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के रूप में सामने आ रहा है।

सरकार ने संसद पर हुए हमले की निंदा की
सूरीनाम के राष्ट्रपति चैन संतोखी की सरकार ने संसद पर हुए हमले की निंदा की है। राष्ट्रपति ने हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने संसद पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की।

Advertisementspot_img

Also Read:

Suriname: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जताया आभार

सरीनाम/नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द येलो स्टार नेकलेस से...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵