back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने एच-1B वीजा की संख्या बढ़ाने की मांग की

एच-1बी वीजा एक अप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी तकनीकी विशेषज्ञों को अमेरिका बुलाकर काम कराने की सुविधा देता है।

वाशिंगटन, एजेंसी। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने विदेशी पेशेवरों के लिए एच-1बी वीजा बढ़ाने की मांग की है। यदि उनकी मांग मानी गयी तो इसका फायदा भारतीय पेशेवरों को मिल सकता है। अमेरिका हर साल 85 हजार एच-1बी वीजा जारी करता है, जिनमें से 20 हजार वीजा अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को दिये जाते हैं।

एच-1बी वीजा विदेशी लोगों को अमेरिका में काम करने की सुविधा देता है

एच-1बी वीजा एक अप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी तकनीकी विशेषज्ञों को अमेरिका बुलाकर काम कराने की सुविधा देता है। वित्तीय वर्ष 2024 में होमलैंड सिक्योरिटी की बजट मांग पर अमेरिकी संसद में चर्चा के दौरान भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने एच-1बी वीजा की संख्या बढ़ाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आव्रजन के लिए कानूनी रास्ते भी बढ़ाने की मांग की है। यूएस होमलैंड सिक्योरिटी के मंत्री एलेजांदरो मेयरकास से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका को आव्रजन के लिए कानूनी रास्तों में विस्तार करने की जरूरत है।

देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं को सुरक्षित करना बेहद जरूरी

साथ ही एच-1बी वीजा की संख्या बढ़ाने की भी जरूरत है। थानेदार ने कहा कि आव्रजन व्यवस्था की असफलता के चलते ही अमेरिका की सीमाओं पर चुनौती बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं को सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। उल्लेखनीय है कि भारतीय पेशेवरों में एच-1बी वीजा की सबसे ज्यादा मांग है। ऐसे में यदि अमेरिकी सांसद की मांग को मानकर एच-1बी वीजा की संख्या बढ़ाई जाती है तो इसका फायदा भारतीयों को मिल सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...