back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mukhtar Ansari Death: सुपुर्द-ए-खाक हुआ मुख्तार अंसारी, देर रात गाज़ीपुर पहुंचा था शव

मुख्तार अंसारी की 28 मार्च की रात को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी को आज सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंसारी की 28 मार्च की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वो बांदा जेल में बंद था, जहां तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था। यहां हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई थी।

मुख्तार अंसारी का शव कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार की रात को बांदा से गाज़ीपुर लाया गया। गाज़ीपुर में ही उसके पैतृक कब्रिस्तान में उसके शव को दफनाया गया। गाज़ीपुर पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कब्रिस्तान में केवल परिवार के लोगों को जाने की इजाज़त दी गई थी।

मुख्तार अंसारी के भाई सिबातुल्लाह अंसारी ने ANI को बताया, “हमें बॉडी देर से मिली इसलिए अंतिम संस्कार रात में नहीं हो सका। हम शनिवार की सुबह अंतिम संस्कार करेंगे। मेरी सभी से गुज़ारिश है कि उनके लिए प्रार्थना करें।”

जेल में बंद था मुख्तार अंसारी

मुख्तार अंसारी के खिलाफ यूपी और पंजाब में कई मामले दर्ज थे। 13 मार्च को ही वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को हथियारों का फर्जी लाइसेंस जारी करने के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी। मुख्तार 2005 से जेल में बंद था। बीच में दो साल के लिए उसे ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब के रोपड़ जेल भी ले जाया गया था, जहां से 2021 में अंसारी को वापस लाया गया था।

आखिरी कॉल में बताई थी कमज़ोरी की बात

न्यूज़ चैनल आज तक ने शुक्रवार को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग चलाई, जो कथित तौर पर मुख्तार अंसारी के उसके बेटे उमर से आखिरी बातचीत का ऑडियो था। इसमें मुख्तार अंसारी बार-बार कह रहा था कि उसका शरीर कमज़ोर हो रहा है, वो उठ-बैठ नहीं पा रहा है, बार-बार बेहोश हो रहा है। अंसारी ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले ही बाराबंकी कोर्ट को बताया था कि 19 मार्च को उसके खाने में कुछ मिलाकर दिया गया था। खाना खाने के बाद उसकी नसों में दर्द होने लगा था और बाद में वो दर्द पूरे शरीर में फैल गया था। मुख्तार के बेटे उमर ने भी आरोप लगाया था कि मुख्तार को जेल में खाने में धीमा जहर दिया जा रहा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

मुख्तार अंसारी के किले में सेंध, अपने ही बने दुश्मन; भाई पर लगे गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से एक बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। दिवंगत बाहुबली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...