back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sachin Pilot New Party: राजस्थान कांग्रेस में दरार! सचिन पायलट 11 जून को करेंगे नई पार्टी का एलान?

सचिन पायलट लगातार अपने ही सरकार पर हमलावर हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन पायलट आगामी चुनाव से पहले 11 जून को नई पार्टी का एलान कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी के दिग्गज नेता सचिन पायलट कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी का एलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन पायलट 11 जून को अपनी नई पार्टी का एलान कर सकते हैं। वह इसके साथ ही अपने आंदोलन को भी आगे बढ़ाने का एलान करेंगे। 

पार्टी के नाम का एलान कर सकते हैं पायलट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान में दो पार्टियां रजिस्टर्ड हुई हैं। इनमें से एक पार्टी का नाम राज जन संघर्ष पार्टी और दूसरी पार्टी का नाम प्रगतिशील कांग्रेस है। इन दोनों में से किसी एक पार्टी के नाम का एलान सचिन पायलट कर सकते हैं। 

नई पार्टी के नाम के रथ के साथ पूरे राजस्थान का दौरा करेंगे पायलट

सचिन पायलट अपने इस बड़े एलान से पहले मंदिरों का दौरा कर रहे हैं। बता दें कि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए नई पार्टी के नाम का रथ भी तैयार हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस रथ को लेकर पायलट पूरे राजस्थान का दौरा करेंगे। इस रथ यात्रा के लिए रोड मैप भी तैयार कर लिया गया है। यह यात्रा मारवाड़ से शुरू हो सकती है।

अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे पायलट 

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने भाजपा की पूर्व सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार व राजस्थान में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक के मामले के खिलाफ जनसंघर्ष पद यात्रा भी निकाली थी। वह भ्रष्टाचार के आरोपों पर लगातार सीएम गहलोत को घेर रहे हैं। वहीं चुनावी साल में आलाकमान अशोक गहलोत को हटाकर कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहता है। बता दें कि इस साल के आखिर में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस पार्टी फिर से यहां अपनी सरकार बनाने की उम्‍मीद में है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

सचिन पायलट की रैली में भीड़ बढ़ाने के लिए मजदूरों को लाने पर गहराया विवाद, भुगतान न होने पर थाने में शिकायत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अरावली मुद्दे को लेकर 26 दिसंबर को जयपुर के जालूपुरा थाने से कलेक्ट्रेट सर्किल तक पैदल यात्रा निकाली...
spot_img

Latest Stories

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...