back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Wrestler Case: पॉक्सो मामले में बृजभूषण सिंह को मिली बड़ी राहत, पटियाला हाउस कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल

दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो मामले में पटियाला हाऊस कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। पुलिस ने कहना है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ इस केस में कोई सबूत नहीं मिले है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के संसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली पुलिस ने नाबालिग पहलवान के यौन उत्पीड़न मामले में क्लीन चिट दे दी है। आपको बता दें दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 7 पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों में गुरुवार को दो अदालतों में चार्जशीट दाखिल किया। इसमें से एक चार्जशीट को 6 बालिक महिला पहलवानों की शिकायत पर रॉउज एवन्यू कोर्ट में केस दर्ज किया गया था। जबकि दूसरी चार्जशीट को पटियाला कोर्ट में नाबालिक की शिकायत पर दर्ज केस में दाखिल की गई थी। अब नाबालिग द्वारा लगाए आरोप से भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के संसद बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट मिल गई है।

अगली सुनवाई 4 जुलाई तय

गौरतलब है की दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो मामले में पटियाला हाऊस कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इस रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ इस केस में कोई सबूत नहीं मिले हैं लिहाजा हम इस मामले की जांच बंद कर रहे है। अदालत ने पुलिस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई तय की है।

क्या था मामला?

देश के शीर्ष तीन पहलवानों जिनमे विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने बीते महीने 23 अप्रैल को भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के संसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ कर उनके इस्तीफे की मांग करने लगे। इस आंदोलन में उन्हें देश के लोगों के साथ-साथ कई सुप्रसिद्ध हस्तियों का सहयोग भी मिला। जिसके बाद उन्होंने बृजभूषण सिंह शरण पर यौन शौषण के आरोप लगाए जिस पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵