back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: बिहार में 24 घंटे में 4 पुल हुए धराशयी, सिवान के बाद अब सारण में गिरा पुल

Bihar News: बिहार में बीते 24 घंटे में 4 पुल धाराशायी हो गए हैं। आज यानी 3 जुलाई के तड़के सीवान जिले में 2 पुल ढह गए। वहीं अगर महाराजगंज इलाके की बात करें ते यहां बीते 10 दिन में यह तीसरी पुल गिरने..

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार में पुल के गिरने की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही एक बाद एक कई पुल अब तक धराशयी हो चुके हैं। आज सारण जिले के जनता बाजार में वर्ष 2004-05 में बना पुल गिर गया। बिहार में बीते 24 घंटे में 4 पुल धाराशायी हो गए हैं। आज यानी 3 जुलाई के तड़के सीवान जिले में 2 पुल ढह गए। वहीं अगर महाराजगंज इलाके की बात करें ते यहां बीते 10 दिन में यह तीसरी पुल गिरने की धटना सामने आई हैं। 

स्थानीय लोगों ने क्या बताई पुल गिरने की वजह

पुल गिरने की इन घटनाओं पर स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पुल काफी पुराने हैं और काफी लंबे समय से इनकी मरम्मत नहीं की गई थी। इसके साथ नदी से ज्यादा मिट्टी की कटाई भी की गई जिसके कारण यह हादसा हुआ होगा। अभी 10 दिन पहले महाराजगंज के पटेढ़ा-गिरौली को जोड़ने वाला जो पुल गिरा था, वो भी मिट्टी कटाई के कारण ही गिरा था। लोगों कहा कि हमने कुछ दिनों पहले इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से भी की थी मगर इस मामले को हल्के में ले लिया गया। और आज यह पुल गिर गया। पुल गिर जाने के कारण लोगों का आवागमन बंद हो गया है। 

बिहार में गिरे 11 दिनों में 5 पुल

बिहार में पुल के गिरने का सिलसिला बीते कई दिनों से चल रहा है। पिछले 11 दिनों में 5 पुल गिर गए हैं। इससे पहले बिहार में 18 जून को अररिया में 12 करोड़ की लागत से बकरा नदी पर बना पुल गिर गया था। इसके बाद 22 जून को सिवान में गंडक नदी पर बना पुल गिरा था। बताया जाता है कि यह पुल तकरीबन 40-45 साल पुराना था। इसके बाद 23 जून को पूर्वी चंपारण में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा पुल ध्वस्त होने का मामला सामने आया था। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था और इसी वजह से पुल गिर गया। वहीं, 27 जून को बिहार के किशनगंज में भी कंकाई और महानंदा नदी को जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी पर बन रहा पुल ध्वस्त हो गया। 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया तंज़

पुल गिरने घटनाओं को लेकर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रहनुमाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 6 दलों वाली डबल इंजनधारी एनडीए सरकार में पुल के गिरने से जनता के स्वाहा हो रहे हज़ारों करोड़ को स्वघोषित ईमानदार लोग ‘भ्रष्टाचार’ ना कहकर ‘शिष्टाचार’ कह रहे हैं। आज की घटना पर भी तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि आज बिहार में एक ही दिन में 3 पुल और पुल गिर गए। डबल इंजन की सरकार अब इसका दोष भी विपक्ष को देकर अपने कर्तव्यों, सुशीलता से परिपूर्ण वसूली तंत्र एवं डबल इंजन पॉवर्ड भ्रष्टाचार का इतिश्री कर सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar का नाम उन नेताओं में लिया जाता है, जिन्होंने संघर्ष के दम पर अपनी अलग...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵