back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के भागलपुर में बम धमाके में 7 बच्चे हुए जख्मी, पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में दर्ज किया केस

हबीबपुर थाना क्षेत्र के खिलाफत नगर में मंगलवार की सुबह मोहल्ले में बच्चे खेल रहे थे। तभी कूड़े के ढेर में एक बच्चे को गोल चीज दिखाई दी। बच्चे को लगा कि वो गेंद है। जिसके बाद बच्चे ने उसे पटक दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के भागलपुर में हुए एक बम धमाके में 7 बच्चे जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बच्चों का जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

कहां हुआ हादसा?

दरअसल भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के खिलाफत नगर में मंगलवार की सुबह मोहल्ले में बच्चे खेल रहे थे। तभी कूड़े के ढेर में एक बच्चे को गोल चीज दिखाई दी। बच्चे को लगा कि वो गेंद है। जिसके बाद बच्चे ने उसे नीचे पटक दिया। तभी तेज धमाका हो गया। इस धमाके में 7 बच्चे घायल हो गये। जिसमें दो बच्चों की हालत नाजुक है। घायलों की पहचान मन्ना, गोलू, आरिफ, शाहीन, छोटी, राजा और समर के रूप में हुई है। 

सुतली बम होने की पुष्टि

वहीं मामले की सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में सुतली बम होने की पुष्टि की। वहीं विस्फोटक पदार्थ का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नमूना एकत्रित किया गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी आनंद कुमार, एसपी सीटी के रामदास सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

जांच के लिए SIT का किया गया गठन

इस संबंध में एसएसपी ने कहा कि धमाके की जांच के लिए एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर दिया गया है। जो यह पता लगाएगी कि धमाका कैसे, क्यों हुआ। किसने बम छिपाकर रखा था और इसमें किसकी संलिप्तता है। एसएसपी ने आगे कहा कि घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस की टीम ने जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना। वहीं अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...