back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AI इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया के ताऊ ने किया बड़ा खुलासा, इस राज से उठाया पर्दा

बिहार निवासी बेंगलूरु में रहनेवाले इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ हैं। जिसमें इंजीनियर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया के ताऊ विनोद सिंघानिया ने बड़े राज से पर्दा उठाया हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार निवासी बेंगलूरु में रहनेवाले इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ हैं। जिसमें इंजीनियर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया के ताऊ विनोद सिंघानिया ने बड़े राज से पर्दा उठाया हैं, अतुल के मौत पर अफसोस जताते हुए बोले यह जानकार बहुत ही हैरानी हुई कि इस तरह इतनी कम उम्र में अतुल ने अपनी जान गवां दी। परिवार के दुख को साझा करते हुए बताया कि इस घटना से वे और उनका परिवार बेहद आहत है। किसी की भी असमय मौत हो जाना दुखद होता है। उन्‍हें भी दुख हुआ है। अपने परिवार पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निकिता के पिता और उनके छोटे भाई मनोज का देहांत करीब पाचं वर्ष पहले ही हो चुका हैं। वे कपड़ो का व्यवसाय किया करते थे।

“पैतृक घर को भी छोड़ दूर चले गए”

जौनपुर उनका पैतृक निवास हैं जिसके चलते तीनों भाई यही कारोबार करते थें। उन्होनें बताया कि तीनों ही भाई अलग-अलग रहते हैं। और तीनों का ही कारोबार भी अलग -अलग हैं। उन्होनें कहा जब हमने सोशल मीडिया और न्‍यूज के जरिये ये सब देखां तब हमें मालूम हुआ कि मेरे छोटे भाई की बेटी की शादी हो गई हैं और उनके दामाद ने सुसाइड कर लिया और उन्होनें यही एक और राज से पर्दां उठाया बताया कि हमें ना इस शादी में बुलाया गया था। और ना ही कोई जानकारी दी गई थी ये भी हमें दूसरो से ही मालूम पड़ा। क्योंकि मेरे भाई ने अलग होने के बाद हमसे कभी कोई बातचीत नहीं रखा। और पैतृक घर को भी छोड़ दूर चले गए। वे किराये के मकान में रहने लगें और करीब सात -आठ सालों बाद उन्होनें अपना घर बना लिया। उसी में वे अपना दुकान बना कारोबार करने लगें थे। मेरे भाई ने कभी सुख-दुख में भी आना जाना नही किया। और ना ही उनके बच्चे कभी कोई हाल खबर रखें या दिए । 

Advertisementspot_img

Also Read:

पटना मर्डर केस पर सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: नीट छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाएगी CBI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार सरकार ने पटना के चित्रगुप्त नगर में नीट छात्रा से हुई दरिंदगी और हत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...