back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अखिलेश बोले, ध्यान भटकाने के लिए भाजपा उठाती ऐसे मुद्दे

आजमगढ़, 17 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मस्जिद पर चल रहे विवाद पर कहा कि भाजपा के लोग जानबूझकर ऐसे मुद्दे उठाते हैं जिससे कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जनता का ध्यान न जाए। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को भारतीय जनता पार्टी का प्रोपोगेंडा बताया है। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर इस तरह के घटनाक्रम जानबूझकर करती है। इस तरह के घटनाक्रमों में या तो भारतीय जनता पार्टी खुद बेहद सक्रिय भूमिका में रहती है या तो भाजपा के अ²श्य मित्र होते हैं। विकास की झूठी बात करने वाली भाजपा की जमीनी हकीकत सामने आने लगी है। कहा कि पेट्रोल-डीजल, खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई दर आजादी के बाद सबसे ज्यादा है। भाजपा की केंद्र सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है ऐसे में जानबूझकर इन मुद्दों को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इन मुद्दों का पूरा एक कैलेंडर जो कि चुनाव आने तक लगातार उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कंपनियां बेची जा रही हैं। जब भी मंदिर-मस्जिद मुद्दों पर चर्चा होती है हमें नहीं पता होता है कि देश की कौन सी संपत्ति बेची जा रही है। भाजपा ने वन नेशन, वन राशन का नारा दिया था पर लगता है कि वो एक राष्ट्र एक व्यापारी के नारे पर अमल कर रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में कहा कि वाराणसी का ज्ञानवापी मस्जिद का मामला हो या फिर धर्म के जुड़े अन्य प्रकरण, भाजपा जनता का ध्यान भटकाने में लगी रहती है। भाजपा तो कभी-कभी परदे के पीछे से भी काफी सक्रिय हो जाती है। किसी भी राज्य में चुनाव तक भाजपा कई तरह के ऐसे मामलों के कैलेंडर तैयार रखती है। भाजपा के पास समाज में नफरत के बीज बोने वाला कार्यक्रम हमेशा से ही तैयार रहता है। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵