back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश यादव का जेपी नड्डा के दावों पर तीखा हमला, बोले – दिल्ली-लखनऊ में नहीं दिखता तालमेल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के मुखिया जगत प्रकाश नड्डा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनाई गई थीं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के मुखिया जगत प्रकाश नड्डा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनाई गई थीं। अखिलेश ने कहा कि “दिल्ली और लखनऊ की सरकारों में कोई तालमेल नजर नहीं आता। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री के गोद लिए गांवों की हालत नहीं बदली, तो ये कैसा विकास है? इससे उत्तर प्रदेश की सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठते हैं।

“20 साल की सरकार बताए कि किया क्या है?”

अखिलेश ने कहा कि अगर केंद्र की सरकार के 11 साल और यूपी सरकार के 9 साल जोड़ें तो कुल 20 साल हो जाते हैं। अब इन दोनों सरकारों को जनता को जवाब देना चाहिए कि इन 20 सालों में आम आदमी के लिए क्या किया गया है। “महंगाई, बेरोजगारी और न्याय की कमी से लोग परेशान हैं। सिर्फ दावे करने से विकास नहीं होता।

फसलों पर हवाई सर्वेक्षण की आलोचना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मक्का फसल का हवाई सर्वे किए जाने पर भी अखिलेश ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री को समय की नहीं, साहस की कमी है। उन्हें जमीन पर आकर किसानों की समस्याएं सुननी चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि “क्या इतनी ऊंचाई से छुट्टा जानवर नजर आते हैं?

आवारा पशुओं और फसल नुकसान पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य के किसान बेमौसम बारिश और छुट्टा जानवरों से परेशान हैं, लेकिन सरकार केवल हवाई दौरे कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा और मदद की जरूरत है, न कि दिखावे की राजनीति। सपा अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार को रूढ़िवादी बताया और कहा कि यह सरकार शिक्षा को महंगा बना रही है ताकि गरीब बच्चे पढ़ाई न कर सकें। शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार नाकाम रही है। ये सरकार सिर्फ अमीरों के लिए काम कर रही है। प्रदेश में डीजीपी की स्थायित्व को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि “जब यूपी में स्थायी सरकार बनेगी, तभी राज्य को स्थायी डीजीपी भी मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 में यूपी में स्थायी सरकार बनेगी और उसमें समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका होगी। अखिलेश यादव के ताजा बयानों से साफ है कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। सपा बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। अब देखना यह होगा कि जनता किसकी बात पर भरोसा करती है, दावों पर या जमीनी सच्चाई पर।

Advertisementspot_img

Also Read:

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए Samajwadi Party ने अभी से अपनी रणनीति पर काम शुरू कर...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...