back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सर्वदलीय बैठक में Operation Sindoor पर एकजुट हुईं सभी पार्टियां, खरगे बोले-संकट की इस घड़ी में हम सरकार के साथ

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में बने हालात को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में हुई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में बने हालात को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

खड़गे बोले- संकट की घड़ी में सरकार के साथ

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “इस संकट की घड़ी में हम राष्ट्रहित में सरकार के साथ खड़े हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने कुछ गोपनीय जानकारियां साझा नहीं कीं, लेकिन विपक्ष इस पर दबाव नहीं बना रहा है।

राहुल गांधी ने दिया पूरा समर्थन

राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि उन्होंने सरकार को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि वे समझते हैं कि कुछ बातें सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं और सरकार को इस समय पूरा सहयोग जरूरी है। सरकार और सेना के साथ एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ रैली’ सहित अपने सभी तय कार्यक्रमों को फिलहाल के लिए रोक दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रद्द किया विदेश दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मौजूदा हालात को देखते हुए नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड का दौरा रद्द कर दिया है। यह यात्रा 13 से 17 मई के बीच होने वाली थी। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि हालात लगातार बदल रहे हैं, इसलिए कुछ जानकारियां अभी साझा नहीं की जा सकतीं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी राजनीतिक दलों को भरोसे में लेकर आगे की रणनीति बनाएगी। बैठक में कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, टीआर बालू (DMK), असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM), संजय सिंह (AAP), चिराग पासवान (LJP), सुदीप्त बंदोपाध्याय (TMC) सहित कई अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह सरकार की सफलता है कि सभी राजनीतिक दल एक स्वर में बोल रहे हैं और जनता को भरोसा दिला रहे हैं कि देश एकजुट है।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...