back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन का गाया गाना ‘दमुंते पट्टुकोरा’ को यूट्यूब से डिलीट किया, गाने के बोल पर था विवाद

आलोचनाओं के बाद इस ट्रैक को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब से हटा दिया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी फ़िल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर आये दिन कोई न कोई विवाद खड़े हो रहे हैं। अब अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल के निर्माता डैमंते पट्टुकोरा गाने के विवादित बोलों के कारण आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। आलोचनाओं के बाद इस ट्रैक को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब से हटा दिया गया है। 

दरअसल, अल्लू अर्जुन द्वारा गाया गया डैमंते पट्टुकोरा गाना मंगलवार, 24 दिसंबर को यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया था। इस गाने में पुष्पा (अल्लू अर्जुन) और इंस्पेक्टर भंवर सिंह शेखावत (फहाद फासिल) के बीच तीखी नोकझोंक को दिखाया गया है। टी-सीरीज़ द्वारा रिलीज़ किया गए इस गाने के बोल निर्देशक सुकुमार ने लिखे हैं। यह गाना 24 दिसंबर को ऑनलाइन रिलीज़ किया गया था और इसके बोल्ड बोलों ने इसे तुरंत वायरल कर दिया। 

ये थी विवाद की वजह

इस गाने में अल्लू अर्जुन के पुष्पराज और फहाद फासिल के पुलिस वाले शेखावत कैरेक्‍टर के बीच टकराव को दिखाया गया है। जिसमें पट्टुकोंते वोडिलेस्था सिंडिकेट (अगर तुम मुझे पकड़ोगे, तो मैं सिंडिकेट छोड़ दूंगा) और फहाद डैमंते पट्टुकोरा शेखावत (अगर तुममें हिम्मत है, तो मुझे पकड़ लो, शेखावत!) जैसे बोल्‍ड बोल शामिल है। जहां प्रशंसकों को दममुंते पट्टुकोरा पसंद आया, वहीं इसके बोल्ड बोल और इसकी रिलीज की टाइमिंग ने बहस छेड़ दी। दर्शकों के एक वर्ग ने आश्चर्य जताया कि क्या यह ट्रैक अल्लू अर्जुन द्वारा पुलिस पर कटाक्ष है, जो संध्या थिएटर भगदड़ मामले में उलझे हुए हैं।

हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ 

गौरतलब है कि 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के समय हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मची थी। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में उसका नौ वर्षीय बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, लेकिन गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही उन्हें चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई। 

हालांकि विवादों के बावजूद पुष्पा 2 सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन पूरे कर लिए हैं। अब तक पुष्पा 2 ने भारत में 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक बार फिर से दस्तक देने को तैयार विजय-रश्मिका की जोड़ी, फिल्म राणाबाली के नए गाने में दिखा नया अंदाज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उदयपुर में शादी...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵