back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनोखी पहल! सैटेलाइट की मदद से सरकार चलाएंगे सीएम नायडू, जनता को मिलेगा रियल टाइम अलर्ट

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार अपने अनोखे कामकाज के तरीकों के लिए जानी जाती है। सरकार ने एक और अनोखा प्रयोग किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अब सैटेलाइट की मदद से अपनी सरकार चलाएंगे। इसके लिए नायडू सरकार ने इसरो के साथ एक डील की है। इससे राज्य की जनता को फायदा मिलेगा और रियल टाइम अलर्ट मिल सकेगा।

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कल सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। उन्‍होने बताया कि उनकी सरकार ने रियल टाइम शासन को लेकर अंतरिक्ष तकनीक का लाभ लिया है। इसके लिए सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक एग्रीमेट पर साइन किया है।

इस दौरान सीएम ने कहा कि दक्षिणी राज्य के रियल टाइम गवर्नेंस सिस्टम (RTGS) ने सैटेलाइट इमेजरी और साइंटिफिक इनपुट के साथ AWARE प्लेटफॉर्म को बढ़ाने को लेकर सतीश धवन स्पेस सेंटर (SHAR) के साथ 5 साल का करार किया है।

SHAR-RTGS के बीच 5 साल का करार


सीएम नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस बारे में विस्‍तार से जानकारी साझा की। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा – “रियल टाइम के नागरिक-केंद्रित शासन पर फोकस करने के लिए अंतरिक्ष तकनीक का लाभ उठाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, आज इसरो के SHAR और RTGS के बीच 5 साल के समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। इस मौके पर SHAR के डायरेक्‍टर राजराजन भी मौजूद रहे। 

जनता को मिलेगा रियल टाइम अलर्ट और सलाह 


इस तकनीकीय सहयोग के भाग में सैटेलाइट इमेजरी और साइंटिफिक इनपुट के जरिए कृषि, मौसम, आपदा प्रबंधन, शहरी नियोजन आदि से जुड़े 42 ऐप को AWARE प्लेटफॉर्म पर डाला जाएगा। सीएम नायडू ने कहा, “AWARE सेटेलाइट्स, ड्रोन, IoT, सेंसर, मोबाइल फीड और CCTV से डेटा को एकत्रित करता है, जिससे नागरिकों और सरकार को SMS, वॉट्सऐप, मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए रियल टाइम अलर्ट और सलाह दी जा सके।”

वॉट्सऐप सरकार के नाम से चर्चित


इससे पहले भी नायडू सरकार इस तरह के तकनीकी प्रयोग के चलते चर्चा में रही है। वह अपनी सरकार में लगातार तकनीक और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते रहे हैं। उनकी सरकार को वॉट्सऐप सरकार भी कहा जाता है। सरकार से इससे पहले एक अनोखी पहल की थी जहां पहली बार ‘मन मित्र’ के नाम से वॉट्सऐप गवर्नेंस की शुरुआत की गई थी। 


तब एक आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर (9552300009) जारी किया गया, जिस पर सभी तरह की जानकारी हासिल की जा सके। अब यहां पर वॉट्सऐप गवर्नेंस के तहत 9552300009 नंबर पर ‘मन मित्र’ को संदेश भेजकर अब 200 सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

तीसरा बच्चा पैदा करने पर 25000 रुपये दे रही है इस राज्य की सरकार, जिन किस किस राज्य में है ऐसा प्रावधान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जहां एक ओर यह सच है कि भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी ओर यह भी उतना...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵