back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘बदला तो सेना ले लेगी, आप गृहमंत्री पर कार्रवाई करें’ PM मोदी से संजय राउत की मांग

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का असली बदला लेना है तो गृह मंत्री पर कार्रवाई होनी चाहिए।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश और गुस्‍से का माहौल है। हमले के बाद भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ सख्‍त रवैया अपना लिया है। अब पाकिस्तान से बदला लेने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के राज्‍यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि, बदला तो हमारी सेना ले ही लेंगी, कार्रवाई तो गृह मंत्री पर भी की जानी चाहिए। 

‘पहले गृह मंत्रालय पर कार्रवाई करनी चाहिए’

पहलगाम हमले पर संजय राउत ने केंद्र सरकार की जिम्‍मेदारी तय करते हुए कहा कि “सेना तो कश्मीर में है, फिर भी पहलगाम हमला हुआ। सेना के भरोसे छोड़कर आप अपनी जिम्‍मेदारी से भाग नहीं सकते। अगर बदला लेना है, तो गृह मंत्रालय पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। इंटेलिजेंस पूरी तरह से फेलियर साबित हुआ। आप क्या कर रहे थे? अगर सरकार में कोई और होता तो हममें से कोई गृहमंत्री होता तो बीजेपी पूरे देश को आपने सिर पर उठा लेती।”

‘आर्मी है इसलिए कश्मीर भारत में है’

संजय राउत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “आर्मी को फ्री हैंड देना कोई बड़ी बात नहीं है। कल ही हमने देखा कि फ्रांस से 60 हजार करोड़ की राफेल खरीदी हुई है। आर्मी है इसलिए कश्मीर भारत में है।”

‘बदला तो सेना ले लेगी, आप गृहमंत्री पर कार्रवाई करिए’

शिवसेना यूबीटी नेता और राज्‍यसभा सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी से गृह मंत्रालय पर कार्रवाई करने की मांग है। उन्‍होने कहा कि, “हमले पर हम सियासत नहीं कर रहे हैं। बल्कि सरकार के साथ है। हालांकि, सरकार ने जो अपराध किया है, हम उसका समर्थन नहीं करते हैं। जब युद्ध होगा हम उसका समर्थन करेंगे। 

संजय ने सरकार की जवाबदेही बताते हुए कहा कि जब तक प्रधानमंत्री गृहमंत्री के खिलाफ कोई एक्‍शन नहीं लेंगे, तब तक बदले की शुरूआत नहीं होगी। बदला लेना है तो अपने घर से शुरुआत कीजिए। बदला तो सेना ले लेगी, वो आप सेना पर छोड़ दीजिए।”

Advertisementspot_img

Also Read:

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है जिसका मकसद युवाओं को कुछ निर्धारित विशेष क्षेत्रों (जैसे IT, हेल्थ, कंस्ट्रक्शन, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि)...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵