back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Arvind Kejriwal ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, कोर्ट में 5 जून को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

New Delhi: जेल लौटने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एग्जिट पोल जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई थी वो फर्जी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई 21 दिन की अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। जेल लौटने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एग्जिट पोल जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई थी वो फर्जी है।

एग्जिट पोल को केजरीवाल ने बताया फर्जी

केजरीवाल ने आज जेल जाने से पहले पार्टी कार्यालय में कहा, “2024 के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल कल सामने आए। आप लिख लीजिए, ये सभी एग्जिट पोल फर्जी हैं। एक एग्जिट पोल ने राजस्थान में बीजेपी को 33 सीटें दी हैं, जबकि वहां केवल 25 सीटें हैं।” उन्होंने कहा कि “असली मुद्दा यह है कि उन्हें मतगणना के दिन से तीन दिन पहले फर्जी एग्जिट पोल क्यों करना पड़ा। इसके बारे में कई सिद्धांत हैं उनमें से एक यह है कि वे मशीनों (ईवीएम) में हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं।” अधिकांश एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई कि NDA 350 से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कम तीन एग्जिट पोल में दावा किया गया कि सत्तारूढ़ गठबंधन अपने 400 सीटों के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।

केजरीवाल की 5 जून को होगी सुनवाई

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने की अनुमति देने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। इस सप्ताह की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। एक स्थानीय अदालत ने भी उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया और उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई 5 जून के लिए टाल दी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...