back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान में भजनलाल सरकार पेश करेगी नया धर्मांतरण विरोधी कानून, सजा और जुर्माना होंगे बेहद कड़े

राजस्थान सरकार नया धर्मांतरण विरोधी कानून लाने जा रही है। बल या धोखे से धर्मांतरण पर जेल और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान सरकार विधानसभा के आगामी सत्र में एक कड़ा धर्मांतरण विरोधी कानून पेश करने जा रही है। इस कानून का उद्देश्य बल, धोखे या कपटपूर्ण तरीकों से किए जाने वाले अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाना है।

पुराना मसौदा वापस, नया विधेयक होगा सख्त

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय बैठक में तय हुआ कि पिछले सत्र में पेश किए गए पुराने विधेयक को वापस लेकर नया और ज्यादा कड़ा विधेयक लाया जाएगा। विधि मंत्री जोगाराम पटेल और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने बताया कि अब तक राजस्थान में अवैध धर्मांतरण से निपटने के लिए कोई विशेष कानून नहीं था।

क्या होंगे प्रावधान?

नए विधेयक में अवैध धर्मांतरण के मामलों को संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध माना जाएगा। सामान्य मामलों में: 7 से 14 साल की जेल और कम से कम 5 लाख रुपये जुर्माना। नाबालिग, महिला, विकलांग या SC/ST मामले में: 10 से 20 साल जेल और कम से कम 10 लाख रुपये जुर्माना। सामूहिक धर्मांतरण: 20 साल से आजीवन कारावास और 25 लाख रुपये जुर्माना। विदेशी फंड से धर्मांतरण: 10 से 20 साल जेल और 20 लाख रुपये जुर्माना। जबरदस्ती/मानव तस्करी से जुड़े मामले: 20 साल से आजीवन कारावास और 30 लाख रुपये जुर्माना। बार-बार अपराध करने पर: आजीवन कारावास और 50 लाख रुपये जुर्माना। साथ ही, अवैध धर्मांतरण में इस्तेमाल हुई संपत्ति जब्त या ध्वस्त की जा सकती है और संस्थानों का पंजीकरण भी रद्द किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना को लागू करने का फैसला भी किया। 27 लाख परिवारों को 1.1 किलोवाट रूफटॉप सोलर पैनल मुफ्त लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। केंद्र सरकार 33,000 और राज्य सरकार 17,000 रुपये की सब्सिडी देगी।इस योजना से 1.04 करोड़ परिवारों को फायदा और राज्य में 3,000 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा पैदा होगी। राजस्थान कॉलेज शिक्षा समिति द्वारा संचालित 374 कॉलेजों में 4,724 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती होगी। शहरी क्षेत्रों में सीवरेज और अपशिष्ट जल नीति, 2016 में संशोधन को मंजूरी दी गई, ताकि हर घर को सीवरेज व्यवस्था से जोड़ा जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...