back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Independence Day 2025:लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक, डमी बम लेकर घुसा व्यक्ति, 7 जवान सस्पेंड

स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा व्‍यवस्‍था की तैयारी के बीच एक डमी आतंकी लाल किले में डमी बम लेकर घुस गया, मगर किसी को भनक भी नहीं लगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश की राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले लाल किले की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है।15 अगस्त को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। लेकिन लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। पूरे देश में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। इस बीच चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

 स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा सुरक्षा व्‍यवस्‍था के तैयारी के बीच एक डमी आतंकी लाल किले में डमी बम लेकर घुस गया, मगर किसी को भनक भी नहीं लगी। इससे लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मॉक ड्रिल के दौरान डमी बम के साथ लाल किले के अंदर पहुंच गई। लेकिन ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मियों को इस वारादात की भनक तक नहीं लगी। जिसके चलते सुरक्षा में चूक की वजह से ड्यूटी पर तैनात सात पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया। 

सिक्योरिटी दुरुस्त करने का आदेश 

 स्वतंत्रता दिवस को ध्‍यान में रखते हुए दिल्‍ली पुलिस के DCP राजा बांठिया ने सिक्योरिटी को दुरुस्त करने का आदेश दिया था। 15 अगस्त से पहले सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए ड्रिल की गई थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी डमी बम लाल किले में लेकर पहुंच गए। इस मामले में सुरक्षा के तैनात किसी भी कर्मी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। जिससे सुरक्षा में चूक गंभीर मामला है। सस्पेंड पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है। 

पांच अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार 

 दिल्‍ली पुलिस स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था दुरस्‍था करने में लगी है। इसे लेकर मॉक ड्रिल का आयेाजन किया जा रहा है। वही, इसमें एक महत्‍वपूर्ण मामला सामने आया है। सोमवार (4 अगस्त) को 5 बांग्लादेशी अवैध रूप से लाल किले में घुसने की कोशिश की जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए अवैध बांग्‍लादेशी के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। अब 15 अगस्त को देखते हुए लाल किला की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है।

हवाई उड़ानों पर पूरी तरह प्रतिबंध

दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक, राजधानी को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर कड़ी नजर रख रही है। इसी कारणों के चलते 16 अगस्त तक राजधानी में पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वही, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से पहले दिल्ली पुलिस इसको लेकर आदेश भी जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट्स पर 16 अगस्त तक प्रतिबंधित रहेगा। आदेश में सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Independence Day 2025 Special: दिल्ली के आस-पास 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वीकेंड के लिए शानदार, जरूर करें विजिट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बार स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त शुक्रवार को पड़ रहा है, जिसके बाद शनिवार-रविवार का वीकेंड भी है। यानी...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵